जियोफोन की छुट्टी, धांसू फीचर्स के साथ सिर्फ 899 रुपए में लॉन्च हुआ ये सेल्फी फीचर फोन
इंडिया में इस समय टेलीकॉम कंपनियां फीचर फोन पेश कर रही हैं। जियोफोन के बाद माइक्रोमैक्स-BSNL ने पार्टनरशिप करने Bharat 1 फीचर फोन लॉन्च किया था। इसके बाद एयरटेल ने भी अपना फीचर फोन लाने का ऐलान कर दिया है। इन सभी फोन को कड़ी टक्कर देने के लिए फीचर फोन निर्माता कंपनी M-tech ने भारत में अपना सेल्फी फीचर फोन को लॉन्च कर दिया है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में।

M-tech ने इस सेल्फी फीचर फोन को G24 नाम दिया है। सबसे पहले बात करते हैं G24 फीचर फोन की कीमत की। इस फोन की कीमत 899 रुपए है, जो कि इस समय आने वाले सभी फीचर फोन से कम है। इस फोन का लुकर देखकर आपको नए नोकिया 3310 की याद आ सकती है। ये फोन कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला फोन है।
G24 सेल्फी फीचर फोन में 1.8-इंच QQVGA डिसप्ले दिया गया है। खास फीचर्स की बात करें तो फोन में डुअल डिजिटल कैमरा दिया गया है। ये फीचर इस फोन को बाकी फीचर फोन से अलग बनाता है। पावर बैकअप के लिए 1,000एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि ये बैटरी 7 घंटे का टॉक टाइम और 300 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम देती है।

G24 फीचर फोन में 16जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट सिस्टम दिया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में MP3/MP4/WAV प्लेयर, वायरलेस FM रेडियो, ब्लूटूथ, ऑडियो/वीडियो रिकॉर्डिंग, ऑटो कॉल रिकॉर्ड और टॉर्च लाइट जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। अंग्रेजी के अलावा ये फोन हिंदी, कन्नड़, तेलुगू और बंगाली भाषा को सपोर्ट करता है।
अगर आप M-tech G24 फीचर फोन को खऱीदने का सोच रहे हैं, तो इसे M-tech G24 के 20,000 रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेजन इंडिया से इस फोन को खऱीद सकते हैं। ये फोन ब्लैक, रेड, ब्लू, ग्रे और ब्राउन पांच कलर वेरिएंट में पेश किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








