Home
News

MacBook Air M4 भारत में लॉन्च, M3 मॉडल से 15000 रुपये सस्ता; फीचर्स भी हैं दमदार

MacBook Air M4: Apple ने भारत में अपने नए 13 इंच और 15 इंच MacBook Air मॉडल्स लॉन्च कर दिए हैं, जो एडवांस्ड M4 चिप और नए Sky Blue कलर ऑप्शन के साथ आते हैं।

खास बात यह है कि नए MacBook Air मॉडल्स की कीमत पिछले साल के M3 मॉडल्स की तुलना में 15000 रुपये कम है। इसमें कई फीचर्स को अपग्रेड भी किया गया है। आइए जानते हैं मैकबुक एयर एम4 की कीमत और अवेलेबिलिटी के बारे में।

M3 मॉडल से 15000 रुपये सस्ते में लॉन्च हुआ MacBook Air M4

कीमत और वेरिएंट्स

  • 13 इंच MacBook Air M4 की कीमत 99900 रुपये से शुरू होती है।
  • 15 इंच MacBook Air M4 की कीमत 124900 रुपये से शुरू होती है।

पिछले साल के M3 मॉडल्स की कीमत 13 इंच के लिए 1,14,900 रुपये और 15 इंच के लिए 1,34,900 रुपये थी। हालांकि इस बार ग्राहकों को दोनों मॉडल के लिए 15,000 रुपये कम चुकाने होंगे।

नया कलर ऑप्शन Sky Blue

नए मैकबुक एयर में Sky Blue नाम का नया कलर ऑप्शन दिया गया है जो लाइट मेटालिक ब्लू शेड में आता है। इसके साथ ही कलर-मैचिंग MagSafe चार्जिंग केबल भी शामिल है।

बेहतर कैमरा और फीचर्स

इसमें 12 मेगापिक्सल का सेंटर स्टेज कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉल्स के दौरान यूजर्स को सेंटर में रखने के लिए ऑटोमैटिक फ्रेम एडजस्टमेंट करता है। डेस्क व्यू वीडियो कॉल्स में यूजर और उनके वर्कस्पेस दोनों को एक साथ दिखाने की सुविधा है।

M3 मॉडल से 15000 रुपये सस्ते में लॉन्च हुआ MacBook Air M4

पावरफुल परफॉर्मेंस M4 चिप

  • CPU- 10-कोर
  • GPU- 8-कोर
  • RAM- बेस मॉडल में 16GB जो 32GB तक अपग्रेड किया जा सकता है।
  • स्टोरेज 256GB से 2TB तक के ऑप्शन मिलते हैं।

बेहतर कनेक्टिविटी के लिए Thunderbolt 4

नए मॉडल्स में Thunderbolt 4 पोर्ट दिए गए हैं, जो दो एक्सटर्नल डिस्प्ले को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा MagSafe 3 चार्जिंग पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी शामिल हैं।

अवेलेबिलिटी

नए मैकबुक एयर मॉडल्स की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है। ये 12 मार्च से स्टोर्स में उपलब्ध होंगे। नए फीचर्स और किफायती कीमत के साथ MacBook Air M4 भारतीय बाजार में यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभर सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
MacBook Air M4 launched in India check price and specification cheaper than Air M3 model
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X