Home
News

Google Pay के जरिए बेहद आसानी से करें ट्रेन की टिकट बुक

यूपीआई (UPI) बेस्ड पेमेंट ऐप गूगल पे (Google Pay) डिजिटल पेमेंट के लिए सबसे आसान और मशहूर ऐप मानी जाती है। इस ऐप का इस्तेमाल अब तक यूज़र्स मनी ट्रांसफर, मनी रिक्वेस्ट, पेमेंट के लिए करते थे लेकिन अब गूगल ऐप के ज़रिए आप रेलवे टिकट भी बुक कर सकते हैं। जी हां, आपकी ट्रेन यात्रा को सरल बनाने के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) टिकट बुक करने के लिए गूगल पे को सपोर्ट कर रहा है।

Google Pay के जरिए बेहद आसानी से करें ट्रेन की टिकट बुक

रेलवे टिकट बुक करना होगा आसान

गूगल ने अपने आधिकारिक घोषणा में जानकारी दी कि टिकट बुक करने का फीचर अब एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए ही उपलब्ध करा दिया गया है। बता दें कि इससे पहले आईआरसीटीसी ट्रेन बुकिंग का पॉप-अप कुछ ही गूगल पे यूज़र्स की ऐप पर दिखाई दे रहा था।

इस फीचर के आने के बाद आप बेहद आसानी से अपनी ट्रेन सर्च कर सकते हैं। इसके अलावा बुकिंग और टिकट कैंसिल का भी ऑप्शन उपलब्ध है। अच्छी बात यह है कि ऐसा करने पर आपको कोई अतिरिक्त चार्ज भी नहीं भरना होगा। यूजर्स आसानी से सीट की उपलब्धता, समय और दूरी की जानकारी ले सकते हैं।

गूगल पे के डायरेक्टर और प्रोडक्ट मैनेजमेंट अम्बरीश केंघे ने बताया कि कहा कि देश में यूपीआई के ज़रिए पेमेंट करने का चलन काफी तेज़ी से बढ़ रहा है, इसके कारण आप आसानी से पेमेंट कर सकते हैं। यह सिर्फ कुछ गिने-चुने शहरों नहीं बल्कि पूरे देश भर में इस्तेमाल किया जा सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि यूज़र्स abhiBus, Goibibo, RedBus, Uber और Yatra समेत कैब और बस टिकट बुकिंग के फीचर को लेकर काफी उत्साहित हैं और अब आईरसीटीसी भी गूगल पे पर ट्रेन टिकट बुकिंग को सपोर्ट कर रहा है। हमारा मकसद आपकी ट्रेन यात्रा को सरल बनाना है।

जानकारी हो कि ऐप में आप सीट के उपलब्धता आदि की भी जानकारी पा सकते हैं। आप ये फीचर एक्सेस करने के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) अकाउंट को लॉग-इन करना होगा। आप नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करके गूगल पे पर रेलवे टिकट बुक कर सकते हैं।

ऐसे करें बुक

1) अपने गूगल पे ऐप को अपडेट करें।

2) अपडेट होने के बाद ऐप को ओपन करें और बिजनेस सेक्शन के Trains ऑप्शन पर क्लिक करें।

3) आपको नीचे बुक ट्रेन टिकट का विकल्प दिखेगा, क्लिक करें।

4) आपके फोन की स्क्रीन पर एक पेज खुलेगा, जहां आपको जिस स्टेशन से यात्रा करनी है और अपने गंतव्य स्थान के साथ डिपार्चर तारीख को भी भरना है।

5) पूरी जानकारी भरने के बाद आपके सामने रेल और उससे जुड़ी जानकारी की लिस्ट खुल जाएगी। जहां आप Check availability पर क्लिक कर सीट की उपलब्धता की जानकारी पा सकेंगे।

6) लिस्ट में ट्रेन क्लास भी दिखाई देगी, आप जिस क्लास से ट्रेवल करना चाहें उपसपर क्लिक करें।

7) अपने ट्रिप की डिटेल दर्ज करने के बाद आपको अपने आईआरसीटीसी अकाउंट की डिटेल भरनी होगी। बता दें कि अगर आपका अकाउंट नहीं है तो आपको क्रिएट अकाउंट का ऑप्शन भी दिया गया है।

8) अगले स्टेप में आपको यात्री की जानकारी भरनी है।

9) बुकिंग जानकारी देने के बाद पेज के बाईं ओर नीचे Continue के विकल्प पर क्लिक करें।

10) अब आपको अपने पेमेंट मैथड सिलेक्ट करना है और फिर Proceed to continue पर क्लिक करना है।

11) अब अपना यूपीआई पिन डालें।

12) इसके बाद अपना IRCTC पासवर्ड और कैप्चा कोड डालें।

13) अब सब्मिट करने पर आपकी टिकट बुक हो जाएगी और कंफर्मेशन स्क्रीन पर दिखाई देगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
The UPI based Payment app is considered the easiest and famous app for Google Pay Digital Payment. This app was used by users for money transfer, money request, payment till date but now you can book railway tickets through Google App.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X