दूर होने के बाद भी Raksha Bandhan को बनाएं स्पेशल, इन वर्चुअल आइडियाज का करें यूज
Ideas For Raksha Bandhan 2024 Celebration: Raksha Bandhan भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसमें बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधती है और उनकी लंबी उम्र और सुरक्षा की कामना करती है। दूसरी तरफ भाई भी इस पवित्र धागे के बदले अपनी बहन की जीवन भर सुरक्षा करने का वचन देता है। इस साल हम 19 अगस्त को इस त्योहार को मनाने जा रहे हैं।
इस दिन भाई-बहन बहुत मस्ती करते हैं, लेकिन सारा मजा उस समय खराब हो जाता है, जब सभी अलग-अलग शहरों में शिफ्ट हो जाते हैं और इस स्पेशल दिन सभी का एक साथ होना असंभव हो जाता है। लेकिन ऐसे हालात में भी आप रक्षाबंधन को मजेदार बना सकते हैं। आज के डिजिटल वर्ल्ड में हम भले ही दूर हो, लेकिन टेक्नोलॉजी की मदद से हम एक-दूसरे के साथ कनेक्ट हो सकते हैं। इस साल आप वर्चुअल रक्षाबंधन को स्पेशल बनाने के लिए तैयारियां कर सकते हैं।

इन वर्चुअल आइडियाज की मदद से रक्षाबंधन को बनाए यादगार
वर्चुअल पूजा सेरेमनी: राखी बांधने का जब मुहूर्त हो, उस समय सभी भाई-बहनों को एक वीडियो कॉल करें और मंत्र के साथ पूजा का आयोजन कर अपने इस दिन को खास बना सकते हैं। राखी बांधने की प्रोसेस को वीडियो कॉल पर पूरा करते हुए एक-दूसरे का आशीर्वाद लें सकते हैं।
कस्टम राखी: कई वेबसाइट हैं, जिनकी मदद से आप ऑनलाइन राखी डिजाइन कर सकते हैं और उन्हें अपने भाईयों को भेज सकते हैं।
ऑनलाइन शॉपिंग: Raksha Bandhan पर आप साथ में बैठकर ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं और एक-दूसरे की पसंद का गिफ्ट्स चुन सकते हैं। इससे आप सभी को एक साथ शॉपिंग करने का फील मिलेगा और शॉपिंग में मजा भी आएगा।
डिजिटल कार्ड्स और वीडियो मैसेज: रक्षाबंधन के लिए आप सभी से ही पर्सनल और क्रिएटिव डिजाइन किए गए ई-कार्ड्स शेयर कर सकते हैं। इसमें आप विश और मैसेज लिखें और साथ में एक प्यारा सा वीडियो संदेश रिकॉर्ड कर अपने भाई-बहन को विश कर सकते हैं। इन सबके अलावा भी डिजिटली आप बहुत सारी एक्टिविटिज एक साथ कर इस त्योहार को खास बना सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








