Gmail Call: अब जीमेल पर कर सकते हैं वीडियो और ऑडियो कॉल, जानें कैसे करता है यह फीचर काम
Google का ईमेल प्लेटफॉर्म Gmail अब आपको इंस्टेंट कॉल करने की सुविधा दे रहा है। जैसा कि बता दें कि जीमेल सबसे बड़ा ईमेल का प्लेटफॉर्म हैं जो लगभग हर यूजर के मोबाइल देखने को मिलता हैं और ईमेल बनाते हैं। Google अब आपको Gmail के नए अपडेट के साथ वीडियो और ऑडियो कॉल करने की सुविधा दे रहा है। इस प्रकार अब बिना अन्य ऐप डाउनलोड किये आप कॉल कर पाएंगे।

Google का कहना है कि अपडेट अब यूजर्स को ऐप के भीतर से ही ऑडियो और वीडियो कॉल करने की सुविधा देता है। जीमेल ऐप पर यूजर्स अब चैट टैब के तहत ऑडियो और वीडियो कॉल के ऑप्शन देख सकते हैं। एक बार जब कोई यूजर इनमें से किसी भी विकल्प पर क्लिक करता है, तो वे संबंधित व्यक्ति के साथ आमने-सामने कॉल करने में सक्षम होंगे। Google ने अभी तक अपने प्लेटफॉर्म पर ग्रुप कॉल की सुविधा नहीं उपलब्ध कराई हैं।
Gmail कॉल: कैसे करें जीमेल पर ऑडियो और वीडियो कॉल?
अगर आप भी जीमेल कॉल करना चाहते हैं तो, हमने नीचे कुछ स्टेप्स बताये हैं जिन्हें आपको फॉलो करना होगा:
स्टेप 1 - सुनिश्चित करें कि आप अपने Android या iOS डिवाइसों पर Gmail ऐप के लेटेस्ट वर्जन में अपडेट हैं।
स्टेप 2 - इसके बाद, आपको Gmail को ओपन करना होगा और "Chat" टैब पर टैप करना होगा। Google Workplace यूजर्स के लिए, यह डिफ़ॉल्ट रूप से सक्षम है। रेगुलर यूजर्स को सेटिंग्स में जाकर चैट्स ऑप्शन को इनेबल करना होगा।
स्टेप 3 - चैट सेक्शन के अंतर्गत, आप लिस्टेड सभी बातचीत को देखेंगे। एक पर टैप करें।
स्टेप 4 - तो आपको अब ऊपरी कोने से, आप क्रमशः ऑडियो और वीडियो कॉल करने के लिए फोन या वीडियो आइकन पर टैप कर सकते हैं।
स्टेप 5 - जब आप एक कॉल प्राप्त करते हैं, तो आपको नियमित फोन कॉल के समान एक फ्लोटिंग कॉल नोटिफिकेशन दिखाई देगी। जीमेल आपको मिस्ड कॉल और अलर्ट के लिए नोटिफिकेशन भी दिखाएगा।
Gmail कॉल करने पर इन बातों का रखें ध्यान
जीमेल पर ऑडियो या वीडियो कॉल करने पर आपको यह ध्यान रखना है कि आपको मांगी जाने वाली परमिशन को दे देना होगा। साथ ही एक एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन की भी जरूरत होगी।


Click it and Unblock the Notifications








