25 iPhone X के साथ लड़की को किया प्रपोज, जानें फिर क्या हुआ इसके बाद
इस प्यार को क्या नाम दूं... जी हां, ये हम आपसे पूछ रहे हैं। चीन में रहने वाले एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए जो किया वो आपको हैरान करने के लिए काफी है। इस युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए 1 या 2 नहीं, बल्कि पूरे 25 iPhone X के साथ प्रपोज किया। बता दें कि इस साल सितंबर महीने में ऐपल ने अपनी दसवीं एनिवर्सिरी पर नेक्स्ट जनरेशन के आईफोन लॉन्च किए थे। इनमें सबसे महंगा हैंडसेट आईफोन X था, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 3 हजार रुपए है। कंपनी ने 3 नंवबर से आईफोन X को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है।

लोग अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड को फूल, चॉकलेट या किसी और गिफ्ट के साथ प्रपोज करते हैं, लेकिन चीन में रहने वाला ये युवक अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करने के लिए आईफोन X खरीदना बेस्ट ऑप्शन समझा। युवक ने पूरे 25 आईफोन X को खऱीदा।
इसके बाद इन आईफोन से हार्ट शेप बनाया और इसके बीच में रिंग रखकर गर्लफ्रेंड को सर्पराइज दिया। युवक ने गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करने के लिए 25 आईफोन X खरीदे, जिनकी कीमत करीब 31,000 डॉलर यानी 22 से 25 लाख के बीच है।

बता दें कि दोनों युवक-युवती हार्डकोर गेमर हैं और दोनों को स्मार्टफोन गेमिंग पसंद है। यहीं से युवक को आईफोन X के जरिए प्रपोज करने का आईडिया आया। जब युवक से पूछा गया कि 25 आईफोन X ही क्यों खरीदे गए, तो उसने बताया कि वह 25 साल का है और 25 आईफोन X उसकी उम्र को दर्शाता है।

यही नहीं, जब युवक से पूछा गया कि वह इतने सारे आईफोन का क्या करेगा, तो उसने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने में उसकी जितने भी दोस्तों ने मदद की, वह उन सब को एक-एक आईफोन X देगा।
खैर हम तो यही कहेंगे कि अगर आप भी फूल या चॉकलेक के साथ प्रपोज करने के स्टाइल को कॉमन मानते हैं, तो आईफोन X के साथ कुछ यूनिक ट्राई कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








