एक करोड़ से ज्यादा कीमत के iPhone X के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर शख्स गिरफ्तार
दिग्गज कंपनी ऐपल ने के फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone X की स्मार्टफोन यूजर्स के बीच काफी डिमांड है और ये स्मार्टफोन लॉन्च के बाद से ही काफी पॉपुलर बने हुए हैं।
इस साल की पहली तिमाही की सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन X सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन है। भारत में ये फोन सबसे महंगा स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत 1,05,720 रुपए तक है।हाल ही में ऐपल के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तस्करी का मामला सामने आया है।

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पिछले शुक्रवार को एक 53 साल का आदमी 100 आईफोन X के साथ गिरफ्तार किया गया। ये आदमी दुबई से दिल्ली आ रहा था और दिल्ली एयरपोर्ट पर इस शख्स की संदिग्ध हरकतों को देखते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी को उस पर शक हुआ। तलाशी में शख्स के पास 100 आईफोन X मिले।
इन सभी आईफोन X की कीमत करीब 1,05,72,000 रुपए होगी। एयरपोर्ट पर कस्टम के एक अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए iPhone X की कीमत करीब 85 लाख रुपए है। बता दें कि दुबई में iphone x के 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 81,775 रुपए है, जिसकी भारत में कीमत 1,05,720 रुपए है।
ऐसे में इन फोन की कस्टम ड्यूटी बचाने के लिए आरोपी शख्स अवैध तरीके से इन फोन को ला रहा था। फिलहाल गिरफ्तार शख्स से पूछताछ की जा रही है और ये पता लगाया जा रहा है कि वह किसके लिए फोन की तस्करी कर रहा था और क्या ऐसा पहले भी कर चुका है।

बता दें कि भारत में आईफोन X की तस्करी का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले मुंबई एयरपोर्ट पर भी एक शख्स 11 ऐपल आईफोन X की तस्करी करता हुआ गिरफ्तार हुआ था। आरोपी ने बताया था कि वह हॉन्गकॉन्ग से आईफोन X लाया था।


Click it and Unblock the Notifications








