Home
News

1 लाख का iPhone 13 ऑर्डर किया लेकिन डिलीवरी में मिली 2 चॉकलेट और टॉयलेट पेपर

हाल ही में एक व्यक्ति ने ऑनलाइन 1 लाख रुपये का iPhone 13 Pro Max (आईफोन 13 प्रो मैक्स) स्मार्टफोन को ऑर्डर किया लेकिन उसे डिलीवरी में डेयरी मिल्क ओरियो चॉकलेट और टॉयलेट पेपर दिया गया, जिसके बाद यूजर ने शिकायत की है। हालांकि आपको बता दें यह पहली बार नहीं है कि डिलीवरी में ऐसे गलत प्रोडक्ट दिया गया है। इससे पहले भी ऐसा देखने को मिला है।

1 लाख का iPhone 13 ऑर्डर किया लेकिन डिलीवरी में मिली 2 चॉकलेट और टॉयलेट पेपर

1 लाख के iPhone के बदले डिलीवरी में मिली चॉकलेट

यह घटना हाल ही में डैनियल कैरोल नाम के व्यक्ति के साथ घटित हुई है, जिन्होंने iPhone 13 Pro Max ऑर्डर किया था। लेकिन उन्हें आईफोन के बदले चॉकलेट और टॉयलेट पेपर वाला बॉक्स थमा दिया गया। जब उन्होंने बॉक्स को ओपन किया तो उन्हें आईफोन 13 प्रो मैक्स के बजाय, पैकेज में दो 120 ग्राम डेयरी मिल्क ओरियो चॉकलेट और कुछ टॉयलेट पेपर शामिल देखने को जिससे वो चौंक गए।

इसके बाद इस घटना को उजागर करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया और इसके बारे में पोस्ट कर दिया।

मिरर यूके से बात करते हुए, कैरोल ने कहा: "पिछले शुक्रवार को जिस दिन इसे डिलीवर किया जाना था, मेरे पास डीएचएल से कई अपडेट मिले थे। सबसे पहले, यह कहा गया कि 'डिलीवरी के लिए बाहर निकल गए जल्द ही हो जाएगी' लेकिन ऐसा नहीं हुआ और पूरा दिन ऐसे चलता रहा। मैं ट्रैकिंग पर गया और पार्सल को उनके डिपो से कलेक्ट करने के लिए चुना, और वहाँ से पता चला कि शनिवार को कलेक्ट किया जा सकता है।

सोमवार को मैंने पार्सल लेने के लिए 24 मील का चक्कर लगाया। जब मैं घर गया तो मैं बता सकता था कि बॉक्स के साथ छेड़छाड़ की गई थी क्योंकि टेप काफी ढीला था, लेकिन क्योंकि मुझे कुछ वजन महसूस हो रहा था, मैंने इसे खोला। और अंदर सस्ते टॉयलेट पेपर की बदबू आ रही थी और और उसमें डेयरी मिल्क ओरियो के दो बार भी थे।

इस प्रकार कैरोल को अभी तक आईफोन 13 प्रो मैक्स नहीं मिला है, लेकिन कहा जाता है कि डीएचएल के अधिकारी उसके संपर्क में हैं। डीएचएल के एक प्रवक्ता ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा, "हम प्राथमिकता के रूप में मामले की जांच कर रहे हैं और हम यह सुनिश्चित करने के लिए रिसीवर के संपर्क में हैं।

यह वाकई दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और ऐसे ऑनलाइन घोटालों के आप भी शिकार हो सकते हैं। इसलिए यदि आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आपको भी कुछ सावधानियां अवश्य बरतनी चाहिए।

 
Best Mobiles in India

English summary
Man Ordered iPhone 13 Pro Max but delivered 2 chocolate and toilet paper
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X