iPhone X के लिए इस लड़के का ड्रामा, शायद आप बर्दाश्त न कर पाएं
iPhone X अपनी लॉन्च के बाद से ही सुर्ख़ियों में है। भारत में 3 नवम्बर को शुरू हुई फोन की सेल के दौरान भी यह फोन खूब खबरों में रहा है। कभी अपनी कीमत को लेकर तो कभी मिनटों में आउट ऑफ़ स्टॉक होने की वजह से, आईफोन एक्स इंटरनेट पर छाया हुआ है।
भारत में अपनी सेल के बाद iPhone X एक बार फिर चर्चाओं में है, लेकिन इस बार आईफोन एक्स से ज्यादा चर्चाएं किसी और की हो रही हैं। चौंक गए न! यकीन मानिए पूरा वाकया सुन आप और भी चौंक जाएंगे।

हुआ यूं कि अपने प्री-ऑर्डर किए आईफोन के लिए सभी की तरह मुंबई के पल्लिवल भी अपने फोन को पाने के लिए काफी उत्सुक थे। हों भी क्यों न, करीब लाख रुपए का फोन है। इसी उत्सुकता को जाहिर करते हुए वो पूरी दुनिया के साथ ही मीडिया की नजरों में भी आ गए। ऐसा तब जब मुंबई थाने के रहने वाले पल्लिवल घोड़े की सवारी कर आईफोन एक्स को लेने पहुंचे। इतना ही नहीं आईफोन एक्स को खरीदने की ख़ुशी में उन्होंने पूरे बैंड बाजे की तैयारी की हुई थी।

पल्लिवल के हाथों में बैनर भी थे, जिन पर लिखा था I love iPhone X। जाहिर है इस ड्रामे से भरे स्टंट के बाद वो आईफोन से अधिक सुर्खियां बटोर रहे हैं।
वहीं आईफोन एक्स भी अपनी पहली सेल में काफी शानदार रहा है, एयरटेल ऑनलाइन स्टोर पर iPhone X का पूरा स्टॉक कुछ ही मिनटों में बिक गया है। एयरटेल का कहना ही कि अगली सेल से पहले ग्राहकों को नोटिफिकेशन भेज दिया जाएगा। इससे पता चलता है की आईफोन के फैन्स को कीमत से कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है।


Click it and Unblock the Notifications







