मंगलयान ने मंगल की शानदार 3डी तस्वीरें भेजीं
भारत के मंगल ग्रह मिशन के तहत भेजे गए उपग्रह मंगलयान ने मंगल की कई शानदार 3डी तस्वीरें भेजी हैं। ये तस्वीरें लाल ग्रह की घाटी वेलेस मारीनेरिस की हैं। इसे सौर मंडल का सबसे वृहद घाटी प्रणाली कहा जाता है।
पढ़ें: स्मार्टफोन से बनाईं कुछ हैरान कर देने वाली फोटो
तस्वीरें मंगलयान के मंगल रंगीन कैमरे (एमसीसी) से ली गई हैं। ये वेलेस मारीनेरिस से संबद्ध सुनहरी घाटी के इलाके की हैं।
पढ़ें: स्मार्टफोन से बनाईं कुछ हैरान कर देने वाली फोटो

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बताया है कि तस्वीरें 19 जुलाई 2015 को ली गईं। वर्तमान में मंगलयान सहित पांच अंतरिक्ष यान मंगल ग्रह की कक्षा में परिक्रमा कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications







