Home
News

Google IO 2024 इवेंट में हुई कई घोषणाएं, Gemini 1.5 से लेकर Google ने पेश किए AI मॉडल्स

14 मई 2024 को Google IO 2024 इवेंट का आयोजन हुआ है, जिसमें कई सारी घोषणाएं की गई है। Google ने अपने इस इवेंट में कई फीचर्स को भी पेश किया है। इस इवेंट की शुरुआत Google के सीईओ सुंदर पिचई ने की थी। चलिए जानते हैं Google के इस इवेंट में क्या नया आया है।

Google ने अपने इस इवेंट में नए फीचर्स और अपकमिंग फीचर्स के बारे में जानकारी दी, जिस में Gemini 1.5 प्रो से लेकर Ask Photo तक फीचर शामिल है। सुंदर पिचई ने Gemini 1.5 AI मॉडल के बारे में जानकारी दी, उन्होंने बताया कि यह Google का एक नया, हल्का और तेज रफ्तार वाला AI मॉडल है। Google ने डेवलपर्स की मांग को ध्यान में रखते हुए इस हल्के और तेज मॉडल को बनाया है।

Google IO 2024 इवेंट में हुई कई घोषणाएं, यहां जानें सब

Gemini 1.5 AI मॉडल में क्या-क्या है खास

Google का यह नया मॉडल कम लेंटेंसी वाले कार्यों को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है। यह उन स्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करता है, जहां कम समय में तुरंत रिस्पॉन्स की जरूरत होती है, जैसे चैट ऐप्स में रियल-टाइम ट्रांसलेशन या स्मार्टफोन कैमरों में ऑब्जेक्ट की पहचान करना है। ऐसे कामों के लिए Gemini 1.5 बेहद ही काम की चीज माना जा रहा है।

इतना ही नहीं Gemini 1.5 एक हल्का-फुल्का और कम खर्च वाला AI मॉडल है। यह डेवलपर्स को अपनी लागत को कम रखने में मदद करेगा। खासकर उस जगह पर जहां बड़े और जटिल AI मॉडल की जरूरत नहीं होती है।

Google IO 2024 इवेंट में हुई कई घोषणाएं, यहां जानें सब

Gemini 1.5 के साथ Gemini Advanced For Everyone का हुआ ऐलान

Gemini Advanced के साथ 1 मिलियन टोकन मिलेंगे और यह 35 लैंग्वेज में उपलब्ध होगा। Google इसका भी विस्तार करेगा और सभी तक इसकी पहुंच होगी। इसको Gmail में इंटीग्रेट किया जाएगा, जिसका डेमो भी दिखाया गया है।

Google Search में Gemini

Gemini AI को Google Search में शामिल किया जाएगा। इस इवेंट के दौरान कहा गया है कि AI Overview काफी मददगार साबित हो सकता है। सर्च में जल्द ही AI-Organised Search Page होगा, जिसे यूजर्स खुद कस्टमाइज और पर्सनलाइज्ड कर सकेंगे।

Gemini 1.5 Flash भी हुआ पेश

Gemini 1.5 Flash को भी इस इवेंट में पेश किया गया है। यह मॉडल एक लाइटवेट मॉडल है, जिसे खासतौर से उन डिवाइस के लिए तैयार किया गया है, जहां क्रूसल लेटेंसी है। यह मॉडल प्रो मॉडल की तरह ही फास्ट और ज्यादा कॉस्ट एफिसिएंट होगा।

AI वीडियो मॉडल VEO

Google ने नया जेनेरेटिव AI वीडियो मॉडल VEO का भी ऐलान किया है। यह मॉडल टैक्स्ट प्रॉम्प्ट से 1080P वीडियो को जनरेट कर सकता है। ये वीडियो अलग-अलग सिनेमेटिक स्टाइल में होगी।

Project Astra की घोषणा

Google ने Project Astra की भी घोषणा की है। Google Deepmind CEO Demis Hassabis ने कहा कि रोजमर्रा के काम के लिए एक यूनिवर्सल एजेंट की जरूरत होती है। Astra एक एजेंट की तरह काम करता है, जो कि लोगों के डेली के कामों में मददगार साबित हो सकता है। इसमें विजुअल सर्च को भी शामिल किया गया है।

6th Genration Of TPU का भी हुआ ऐलान

Google की तरफ से नए 6th Genration Of TPU का भी ऐलान किया गया है, जिसका नाम Trillium है। इसके बारे में बताते हुए कहा गया है कि ये पुराने जनरेशन की तुलना में 4.7 गुना ज्यादा बेहतर परफोर्मेंस देगा। सुंदर पिचई ने बताया है कि TPU को Nvidia के साथ पार्टनरशिप के तहत तैयार किया गया है। वहीं इस इवेंट में Genration Of TPU के इस साल के अंत तक क्लाउड कंज्यूमर के लिए उपलब्ध होगा।

Google का नया फीचर Ask Photos

Google का एक नया फीचर Ask Photos के भी रोलआउट किए जाने की भी बात सामने आई है। इसकी मदद से यूजर्स Google Photos पर सवाल सर्च करके और उससे जुड़े फोटो को सर्च कर सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Many announcements made at Google IO 2024 event, from Gemini 1.5 to Google introduced AI models
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X