Android 16 की धूम! फोन का बदलेगा स्टाइल और लुक, शानदार फीचर्स के साथ जल्द होगा लॉन्च!
Android 16: अगर आप एंड्रॉइड 15 अपडेट का इस्तेमाल करते हुए बोर हो गए हैं, तो अब आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। बहुत जल्द आपके फोन का लुक नया होने वाला है। दरअसल, गूगल एंड्रॉइड 16 अपडेट को तमाम नए फीचर्स के साथ रोलआउट करने की प्लानिंग कर रहा है।
इस अपडेट के डेवलपर प्रीव्यू और बीटा रिलीज से अंदाजा हो चुका है कि इस अपडेट में कई कमाल के फीचर्स दिए जाएंगे। फिलहाल, अपडेट के स्टेबल वर्जन के रिलीज किए जाने को लेकर कोई सटीक जानकारी नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि अपडेट मई-जून में यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है। नए अपडेट में क्या कुछ बदल सकता है। आइए जानते हैं।

क्विक सेटिंग में बड़ा बदलाव
एंड्रॉइड 16 के साथ क्विक सेटिंग में बड़ा बदलाव होने वाला है। इसमें बिल्कुल नया डिजाइन मिलेगा, जो यूजर्स के एक्सपीरियंस को मजेदार और आसान बना देगा। स्टॉक एंड्रॉइड में क्विक सेटिंग्स एंड्रॉइड 13 से अब तक लगभग वही थी, लेकिन एंड्रॉइड 16 में अब यह एक नए स्प्लिट डिजाइन के साथ आएगी। यह नया डिजाइन यूजर्स को सेटिंग्स का एक्सेस और उसे कंट्रोल करने के लिए आसान तरीका देगा। एंड्रॉइड 16 में क्विक सेटिंग्स पेज का डिजाइन पूरी तरह से बदल जाएगा। नया डिजाइन वर्टिकली स्क्रॉलिंग के साथ आएगा।
ऐप आइकन कस्टमाइजेशन
एंड्रॉइड 16 में नया ऐप शेप एंड लेआउट ऑप्शन आएगा, जबकि एंड्रॉइड 15 में पिक्सल फोन्स के लिए होम स्क्रीन कस्टमाइजेशन काफी बेसिक है। इसमें यूजर्स अपने ऐप आइकन्स के लिए 6 अलग-अलग शेप्स चुन सकेंगे, जैसे सर्कल, स्क्वर्कल, फोर-साइडेड कुकी और कॉम्प्लेक्स क्लोवर। माना जा रहा है कि भविष्य में कस्टम आइकन पैक सपोर्ट या इंडिविजुअल ऐप आइकन कस्टमाइजेशन जैसे और ऑप्शन्स भी आएंगे। यह फीचर अपडेट के साथ ही रिलीज होंगे या कुछ टाइम लगेगा। कहना मुश्किल है।

लॉक स्क्रीन विजेट्स की वापसी
यह फीचर पिछले साल टैबलेट्स के लिए आया था, लेकिन अब फोन्स में भी मिलेगा। लॉक स्क्रीन पर विजेट्स की मदद से यूजर्स अपनी शॉपिंग लिस्ट, कैलेंडर इवेंट्स, गूगल मैप्स सर्च या चैटजीपीटी जैसे शॉर्टकट्स आसानी से देख सकेंगे। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए यूजफुल है, जो होम स्क्रीन पर जगह की कमी से परेशान हैं।
एंड्रॉइड 16
एंड्रॉइड 16 को लेकर आए दिन तरह-तरह की खबरें आ रही हैं। इस अपडेट में कुछ ऐसे फीचर मिलने वाले हैं, जो पहले कभी नहीं दिए गए हैं। अपडेट यूजर्स के बीच अभी से खासा पॉपुलर हो चुका है। क्विक सेटिंग्स, ऐप आइकन कस्टमाइजेशन और लॉक स्क्रीन विजेट्स जैसे यूजर-फेसिंग फीचर्स आने वाले अपडेट को खास बनाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








