Home
News

Poco F1 के कई वेरिएंट की फ्लैश सेल जारी, खरीदना हो जल्दी करें

हाल ही में लॉन्च हुए शाओमी के नए सब ब्रांड पोको के बारे में तो आप जानते ही होंगे। चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी के अपना एक सब ब्रांड पोको भारत में लॉन्च किया और पोको कंपनी ने अपना पहला स्मार्टफोन POCO F1 भारत में लॉन्च किया था। इस फोन के लॉन्च होते ही मार्केट में इसको लेकर चर्चा छा गई थी। कंपनी ने इस फोन के कई वेरिएंट को भारत में लॉन्च किया था। आज इस फोन की फ्लैश सेल दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है।

Poco F1 के कई वेरिएंट की फ्लैश सेल जारी, खरीदना हो जल्दी करें

Poco F1 के तीन वेरिएंट की फ्लैश सेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com और ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर चल रही है। आपको बता दें कि इस फोन का 6जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट पहले से ही मार्केट में बेचा जा रहा है। इसके अलावा बाकी बचे तीन वेरिएंट को आज खरीदने का सुनहरा मौका है।

Poco F1 की फ्लैश सेल

इन तीन वेरिएंट में 6 जीबी रैम/64 जीबी, 8 जीबी रैम/256 जीबी और स्पेशल आर्मर्ड एडिशन 8 जीबी रैम/256 जीबी मॉडल शामिल हैं। आपको बता दें कि यह फ्लैश सेल है। इसका मतलब है कि कंपनी के पास इस फोन का स्टॉक सीमित है। ऐसे में अगर ग्राहक इनमें से किसी फोन को खरीदना चाहते हैं तो बिना वक्त गवाएं इस फोन को अभी बुक करें।

फोन के फीचर

अब इस फोन के फीचर्स की बात करते हैं। पोको एफ 1 को तीन अलग अलग कीमतों के साथ तीन वेरियंट्स में पेश किया गया है। जिनमें 6जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज, 6जीबी/128जीबी स्टोरेज और 8जीबी रैम/256जीबी स्टोरेज हैं। स्मार्टफोन में 6.18 इंच फुलएचडी है जिसका रेजॉल्यूशन 1080x2246 पिक्सल है जो कि आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। ये डिस्प्ले नॉच के साथ पेश की गई है। स्मार्टफोन ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है जो 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल है। वहीं सेल्फी के लिए एआई मोड के साथ 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन की खासियत

लिक्विडकूल तकनीक से लैस ये स्मार्टफोन लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड मीयूआई 9.6 पर रन करेगा। बता दें कि ये मीयूआई का स्पीड-ऑप्टिमाइज्ड वर्जन है। स्मार्टफोन की बैटरी 4000 एमएएच है जो 18 वाट के चार्जिंग सपॉर्ट से लैस है वहीं ये क्विक चार्ज 3 भी सपॉर्ट करती है।

कलर और कीमत

रैम के मुताबिक इनकी कीमत क्रमश: 20,999 रुपए,23,999 रुपए और 28,999 रुपए हैं। वहीं यूजर्स के लिए ये स्मार्टफोन रोस्सो रेड, स्टील ब्लू और ग्रेफाइट ब्लैक ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Three variants of Poco F1 are being released from the official website of Flash Cell Company, Mi.com and e-commerce website Flipkart from 12 noon today. Let us tell you that this phone is already sold in the market with a variant of 6 GB RAM and 128 GB of storage. Apart from this, there is a golden chance to buy the remaining three variants today.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X