Home
News

Google Maps को टक्कर देने आया Swadeshi Mappls, अपना देसी नेविगेशन ऐप!

अब भारत के यूजर्स को रास्ता दिखाने के लिए सिर्फ Google Maps पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं। देश की अपनी टेक कंपनी MapmyIndia ने तैयार किया है Mappls App - एक ऐसा स्वदेशी नेविगेशन प्लेटफॉर्म, जो न सिर्फ भारत की सड़कों बल्कि गाँवों, कस्बों और जटिल फ्लायओवर्स तक के लिए डिजाइन किया गया है। डेटा पूरी तरह भारत में स्टोर होता है और प्राइवेसी पर खास ध्यान दिया गया है।

Mappls App: भारत का Google Maps, जानिए फीचर्स और खासियत

भारतीय सड़कों के लिए खास

भारत की सड़कों की जटिलता दुनिया भर में मशहूर है- मल्टी-लेवल फ्लायओवर्स, तंग गलियां और भीड़भाड़ वाले चौराहे किसी भी ड्राइवर को उलझा सकते हैं। Mappls ने इसका समाधान निकाला है 3D जंक्शन और फ्लायओवर व्यूज के जरिए। इससे यूजर्स को हर मोड़ पर रियल विजुअल गाइडेंस मिलती है। वहीं, Google Maps अभी भी ज्यादातर 2D व्यू पर निर्भर है, जिससे कई बार भ्रम की स्थिति बन जाती है।

Mappls में इंडोर नेविगेशन की सुविधा भी है यानी मॉल, एयरपोर्ट या मल्टी-स्टोरी कॉम्प्लेक्स में भी यह रास्ता बताता है। Google Maps में यह फीचर सीमित देशों तक ही है।

ट्रैफिक और सेफ्टी फीचर्स में बढ़त

Mappls यूजर्स को सिर्फ रास्ता नहीं दिखाता, बल्कि रियल-टाइम अलर्ट्स भी देता है- जैसे कि ट्रैफिक जाम, एक्सीडेंट, गड्ढे, स्पीड ब्रेकर और कुछ शहरों में तो लाइव ट्रैफिक सिग्नल टाइमिंग तक! यूज़र्स खुद भी हजार्ड रिपोर्ट कर सकते हैं ताकि दूसरे ड्राइवर्स को सही जानकारी मिलती रहे। Google Maps इस मामले में ट्रैफिक प्रेडिक्शन तो देता है, लेकिन इतनी हाइपरलोकल डिटेलिंग नहीं।

डेटा भारत में, सुरक्षा की गारंटी

Mappls का एक बड़ा फायदा यह है कि इसका सारा डेटा भारत में ही होस्ट होता है, जिससे आपकी प्राइवेसी बनी रहती है। ऐप बहुत कम परमिशन मांगता है और भारतीय सरकार के कई प्लेटफॉर्म्स जैसे UMANG ऐप से जुड़ा हुआ है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी Mappls को "भारत का अपना Google Maps" बताया है और सरकार इसे PLI स्कीम के तहत स्मार्टफोन्स में प्री-इंस्टॉल करने की दिशा में काम कर रही है।

फीचर Mappls (MapmyIndia) Google Maps
3D जंक्शन व्यू ✔ भारतीय फ्लायओवर्स के लिए क्लियर व्यू ❌ केवल 2D निर्देश
इंडोर नेविगेशन ✔ मॉल, एयरपोर्ट्स में उपलब्ध ❌ सीमित वैश्विक स्थानों पर
हाइपरलोकल कवरेज ✔ शहरों, गाँवों तक मजबूत ❌ ग्रामीण इलाकों में कमजोर
ट्रैफिक अलर्ट ✔ गड्ढे, स्पीड ब्रेकर, सिग्नल अलर्ट ❌ सिर्फ ट्रैफिक जाम और एक्सीडेंट
डेटा स्टोरेज ✔ भारत में ❌ अंतरराष्ट्रीय सर्वर
डिजिटल एड्रेस ✔ Mappls PIN (DigiPin) ❌ उपलब्ध नहीं

किन लोगों के लिए है Mappls App?

अगर आप भारत के छोटे शहरों, कस्बों या गाँवों में सफर करते हैं, या ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा की सटीक जानकारी चाहते हैं, तो Mappls आपके लिए बेहतर विकल्प है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय यात्राओं या मेट्रो शहरों में स्मूथ इंटरफेस के लिए Google Maps अच्छा रहेगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X