Flipkart के MarQ ने स्मार्ट टीवी मार्केट में मचाई खलबली
यह कहना गलत नहीं होगा कि पिछले कुछ सालों भारतीय बाजार में स्मार्ट टीवी ने काफी स्पीड पकड़ी है। आज के समय में भारतीय बाजार अब स्मार्ट टीवी की एक वाइड रेंज पेश करता है जो आसानी से आपके लिविंग रूम को पर्सनल थिएटर में बदल सकता है। ग्राहक किफायती कीमत के साथ शानदार फीचर्स पाने के लिए एक स्मार्ट टीवी पर पैसा खर्च करने के लिए तैयार है।

बता दें,भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म फ्लिपकार्ट ने लास वेगस में Consumer Electronic Show (CES) 2018 में फ्लिपकार्ट द्वारा अपने निजी लेबल MarQ के तहत स्मार्ट टेलीविज़न की एक विशेष पंक्ति का अनावरण किया। स्मार्ट टीवी रेंज MarQ बेस्ट इन क्लास टेक्नोलॉजी के साथ आता है। MarQ CES में लॉन्च होने वाला एकमात्र ऐसा उत्पाद था। जिसे विशेष रूप से भारतीय उपभोक्ता जरूरतों के अनुरूप डिजाइन किया गया है।
फ्लिपकार्ट द्वारा पेश किया गया MarQ 24 से 65 इंच टीवी के बीच टीवी की पूरी रेंज पेश करता है। जिसमें अल्ट्रा एचडी, फुल एचडी, एंड्रॉयड टीवी, स्मार्ट और नॉन-स्मार्ट टीवी शामिल हैं। यह भारतीय स्मार्ट टीवी स्पेस में सबसे विविध टीवी रेंज है जिसमें टीवी केवल 7,799 रुपये से शुरु होकर 67,999 रुपये तक जाता है। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को सोनी, सैमसंग और एलजी जैसे ब्रांडों के स्मार्ट टीवी की तुलना में आपके लिविंग रुम में सिनेमाई फिल्म देखने का अनुभव प्रदान करने की दिशा में काम कर रहा है। फ्लिपकार्ट के MarQ स्मार्ट टीवी बाकी स्मार्ट टीवी से इसलिए खास है क्योंकि इसमें HDR technology, A+ Grade panels, लेटेस्ट एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर और Surround Sound के साथ Dolby Digital के साथ आता है।
बेस्ट-इन-क्लास स्क्रीन और लेटेस्ट डिस्प्ले टेक्नोलॉजी
फ्लिपकार्ट की स्मार्ट टीवी लाइन अप MarQ लेटेस्ट और सबसे उन्नत डिस्पेल टैक्नोलॉजी के साथ टीवी पेश करता है। कंपनी की प्रीमियम टीवी रेंज ए + ग्रेड पैनल का उपयोग करती है जो एक बेजोड़ और जीवंत कंटेंट वितरण के लिए स्क्रीन पर 1.07 बिलियन कलर फैलती है। टीवी पैनल का टॉप नॉच में स्मूथ मोशन रेट है जो सिनेमेटिक एक्सपिरियंस को बढ़ाता है।
फ्लिपकार्ट लाइन-अप MarQ में प्रीमियम टीवी, 55 इंच का अल्ट्रा एचडी (4 के) एलईडी स्मार्ट टीवी एचडीआर प्रेसिजन कलर टेक्नोलॉजी से लैस है। फ्लिपकार्ट टीवी द्वारा टॉप-ऑफ़-लाइन MarQ में 3840 x 2160 पिक्सेल resolution के साथ एक 4k पैनल दिया गया है। अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले स्मार्ट टीवी पर दिखाई देने वाली हर तस्वीर में अधिक डेप्थ सुनिश्चित करने के साथ फुल एचडी 4 एक्स रिज़ॉल्यूशन प्रदान करता है। बता दें, यह टीवी 4K upscaling टैक्नोलॉजी से लैस है। जो फुल एचडी कंटेंट को 4K रिज़ॉल्यूशन तक बढ़ाकर क्रिस्प वीडियो आउटपुट पेश करता है।
इमर्सिव डॉल्बी डिजिटल सऊउंड साउंड
एक cinematic viewing experience के लिए एक अच्छी ऑडियो डिलीवरी काफी जरुरी है। फ्लिपकार्ट द्वारा MarQ सुनिश्चित करता है कि आपके फिल्म देखने का अनुभव समृद्ध और इमर्सिव ऑडियो से भरा हो। बता दें, इन स्मार्ट टीवी में पॉवरफुल 20W स्पीकर पेश किए गए हैं। जो आपके लिविंग रूम में थियेटर जैसा एक्सपिरियंस देनेके लिए एक इमर्सिव और मल्टी डायमेंशनल साउंड क्रिऐट करता है। स्पीकर डॉल्बी डिजिटल साउंड टेक्नोलॉजी से लैस हैं। जो साउंड सिगनेचरको उभरता है।
सॉफ्टवेयर एक्सपिरियंस
स्मार्ट टीवी को एक सहज बड़ी स्क्रीन मल्टीमीडिया एक्सपिरियंस देने के लिए स्मार्ट यूजर इंटरफेस की जरुरत होती है। फ्लिपकार्ट की MarQ टीवी रेंज आपको लिनक्स ओएस और ऑफिशियल एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के बीच चयन करने का ऑपशन देता है। एंड्रॉयड ओएस के तहत, आपके पास 43-इंच, 49-इंच, 55-इंच और 65-इंच के जैसे और भी कई प्रकारो के बीच चयन करने का विकल्प देता है। ये एंड्रॉयड संचालित स्मार्ट टीवी भी स्मार्ट Google Assistant और एक उन्नत वॉयस नियंत्रित रिमोट के साथ आता है। जो मनोरंजन और कंटेंट की एक पूरी नई दुनिया को पेश करता है।
लिनक्स ओएस पर चल रहे 55-इंच अल्ट्रा एचडी (4 के) वेरियंट मॉडल एचएसयूएचडी द्वारा प्री-लोड किए गए ऐप्स जैसे यूट्यूब, नेटफ्लिक्स इत्यादि के साथ आता है। जो यूजर्स के लिए काफी सहायक साबित होती है। फ्लिपकार्ट टीवी द्वारा लिनक्स आधारित MarQ वीडब्ल्यूडी ऐप स्टोर से लैस है। जो स्मार्ट टीवी और सेट-टॉप बॉक्स के लिए सबसे अधिक तैनात टीवी ऐप स्टोर है। बता दें, ऐप स्टोर नॉन-स्टॉप कंटेंट डिलिवरी के लिए लगभग 1500 टीवी ऐप्स के साथ आता है। अगर आप अपने स्मार्ट टीवी में एक बड़ी स्क्रीन पसंद करते हैं तो MarQ का 55 इंच UHD स्मार्ट स्क्रीन और 65-inches का Ultra HD वेरियंट आपके लिए बेस्ट ऑपशन हो सकता है।
पॉवरफुल हार्डवेयर
फ्लिपकार्ट द्वारा MarQ के 55-inch के Ultra HD स्मार्ट टीवी की बात की जाए तो यह 1.5 जीबी रैम के साथ एक पॉवरफुल डुअल कोर सीपीयू के साथ आता है। साथ ही इसमें 4 जीबी की इंटरनल मेमोरी है, जो फास्ट प्रोसेसिंग और कंटेंट स्टोरेज की अनुमति देता है। बता दें, टीवी में वाई-फाई, 3 एचडीएमआई पोर्ट और 2 यूएसबी पोर्ट शामिल है। 55 इंच का टीवी MEMC टैक्नोलॉजी से लैस है। जो आपको फुटबॉल मैचों और वीडियो गेम जैसे हाई स्पीड वाले वीडियो में ब्लर्स को खत्म करके सबसे अच्छा अनुभव प्रदान करता है।
सभी साइज में उपलब्ध
फ्लिपकार्ट टीवी MarQ आपकी आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न स्क्रीन आकारों में आते हैं। ई-कॉमर्स पोर्टल चार अलग-अलग आकारों में प्रीमियम एंड्रॉयड टीवी बेचता है। जिसमें 55 "यूएचडी स्मार्ट टीवी, 65" यूएचडी स्मार्ट टीवी, 49 "यूएचडी स्मार्ट टीवी और 43" अल्ट्रा एचडी 4 के एलईडी स्मार्ट टीवी शामिल हैं। MarQ लिनक्स ओएस पर चलने वाले पांच अलग-अलग साइज के वेरियंट भी प्रदान करता है। जिसमें 32 "एचडी रेडी एलईडी टीवी, 40" एफएचडी एलईडी टीवी, 43 "एफएचडी एलईडी टीवी, 55" यूएचडी 4K एलईडी टीवी और 65 "यूएचडी 4K एलईडी टीवी शामिल है।
प्राइस टेबल
फ्लिपकार्ट के MarQ द्वारा पेश किया गया 55-inch का LED TV सभी फीचर्स के साथ 35,999 रुपये की कीमत के साथ आता है। ग्राहक अगर बाजार इसी फीचर्स के साथ किसी और ब्रांड का स्मार्ट टीवी खरीदने जाते हैं तो उसके लिए आपको 70,000 खर्च करने पड़ते हैं। अगर आप एक शानदार कीमत के साथ स्मार्ट टीवी को खरीदने की इच्छा रखते हैं तो आपको फ्लिपकार्ट के MarQ रेंज के स्मार्ट टीवी को एक बार जरुर देखना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications