Snapchat, Canva, AWS, Roblox एक साथ ठप; क्लाउड आउटेज का भारत पर दिखा असर
Massive Global Outage: आज दोपहर से दुनियाभर में अचानक कई बड़े प्लेटफॉर्म एक साथ ठप हो गए - Snapchat, Roblox, Canva, Amazon Web Service (AWS), Duolingo और यहां तक कि कुछ AI प्लेटफॉर्म्स जैसे Perplexity भी। सोशल मीडिया पर देखते ही देखते #SnapchatDown ट्रेंड करने लगा, और डाउन डिटेक्टर पर हजारों यूज़र्स ने शिकायतें दर्ज कराईं।
शुरुआत में लोगों को लगा कि यह Snapchat का सर्वर इश्यू है, लेकिन जल्द ही यह साफ हो गया कि मामला कहीं ज्यादा बड़ा है। दरअसल, यह आउटेज सिर्फ एक ऐप का नहीं, बल्कि पूरे डिजिटल ढांचे (Digital Infrastructure) की कमजोरी का संकेत है।

कौन-कौन सी सर्विस हुईं प्रभावित
Down Detector के अनुसार, Snapchat पर अब तक 13,500 से ज्यादा यूज़र्स ने समस्या रिपोर्ट की है। इनमें से 91% लोग लॉगिन नहीं कर पा रहे थे, 6% को मीडिया अपलोड करने में दिक्कत थी और करीब 3% का कहना था कि फीड लोड नहीं हो रही।
Roblox पर करीब 3,000 रिपोर्ट दर्ज हुईं, जिनमें 62% सर्वर कनेक्शन फेलियर और 26% गेमप्ले एरर से जुड़ी थीं। Canva की शिकायतें भी 500 से घटकर 190 तक आईं, लेकिन कई यूज़र अब भी प्लेटफॉर्म पर "Something went wrong" एरर देख रहे हैं।
Amazon Web Service (AWS) की बात करें तो लगभग 1,500 रिपोर्ट आई हैं। इनमें से 81% यूज़र्स US-East-1 रीजन से हैं, यानी वही इलाका जहां से कई ग्लोबल सर्विसेज़ की होस्टिंग होती है। AWS ने स्वीकार किया है कि उनकी कुछ क्लाउड रीजन में लेटेंसी और एरर रेट्स असामान्य रूप से बढ़ गए हैं।
एक साथ डाउन हुई कई वेबसाइड्स
आज का यह आउटेज इंटरनेट डिजिटल निर्भरता की चैन (Digital Dependency Chain) की एक गहरी सच्चाई उजागर करता है। हम हर दिन अलग-अलग ऐप्स Snapchat, Canva, Roblox, या कोई गेमिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं । लेकिन असल में ये सभी एक ही बैकएंड इंफ्रास्ट्रक्चर यानी क्लाउड सर्वर पर चलते हैं। और आज जब AWS की एक रीज़न में गड़बड़ी हुई, तो इसका असर दुनिया के दर्जनों प्लेटफॉर्म्स पर दिखा।
यह स्थिति वैसी ही है जैसे किसी शहर की मुख्य बिजली लाइन फेल हो जाए और फिर हर घर अंधेरे में डूब जाए। यही हुआ इंटरनेट के साथ भी।
क्या कह रहे हैं टेक एक्सपर्ट्स?
टेक एनालिस्ट्स का मानना है कि यह घटना दिखाती है कि भले ही डिजिटल सर्विसेज का चेहरा अलग-अलग है, लेकिन उनकी जान एक ही जगह बसी है, हम क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर की बात कर रहे हैं।
भारत में भी हजारों यूजर प्रभावित हुए हैं, क्योंकि Snapchat और Canva जैसी सर्विसेज की CDN (Content Delivery Network) एशिया-पैसिफिक क्लाउड रूट्स से जुड़ी होती हैं।
दिलचस्प बात यह है कि Perplexity AI और Duolingo जैसी सर्विसेज़ पर भी असर पड़ा, जबकि दोनों सीधे AWS से नहीं चलतीं। यह साबित करता है कि एक सर्वर नेटवर्क के फेल होने से दूसरी कंपनियों की API कनेक्टिविटी और लॉगिन सिस्टम भी डिस्टर्ब हो जाते हैं।
भविष्य के लिए सीख
यह आउटेज सिर्फ एक तकनीकी गलती नहीं, बल्कि एक चेतावनी है कि इंटरनेट जितना विशाल दिखता है, उतना ही संवेदनशील भी है। टेक कंपनियों को अब "सिंगल क्लाउड डिपेंडेंसी" से हटकर मल्टी-क्लाउड या रीजन-बेस्ड बैकअप पर काम करना होगा।
कंटेंट क्रिएटर्स, गेमर्स और प्रोफेशनल्स के लिए भी यह सबक है कि सिर्फ एक ऐप या सर्विस पर निर्भर रहना अब रिस्क भरा है। एक छोटी सी ग्लोबल गड़बड़ी भी आपकी डिजिटल प्रोडक्टिविटी को ठप कर सकती है।
आज की यह घटना दिखाती है कि डिजिटल दुनिया जितनी आसान लगती है, उतनी ही जटिल है। Snapchat, Roblox, Canva, Duolingo सब कुछ एक ऐसी अदृश्य डोर से बंधे हैं, जिसका नाम क्लाउड है। जब यह डोर थोड़ी सी भी ढीली पड़ती है, तो पूरी इंटरनेट इकॉनमी झटका खा जाती है।
AWS की ओर से अब तक समस्या सुलझाने की प्रक्रिया जारी है, और उम्मीद है कि कुछ घंटों में सर्विसेज़ सामान्य हो जाएंगी। लेकिन आज का दिन टेक इतिहास में एक बार फिर यह याद दिलाने के लिए दर्ज रहेगा कि जब क्लाउड लड़खड़ाता है, तो पूरा डिजिटल संसार कांप उठता है।


Click it and Unblock the Notifications








