Home
News

वीडियो एडिटिंग से लाखों कमाना चाहते तो ये बाते ध्‍यान रखें

By Roith

वीडियो एडिटिंग एक ऐसी स्‍किल है जो लगातार प्रैक्‍टिस से और बेहतर होती है। अगर आप भी एक वीडियो एडिटर बनना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ जरूरी बातों को ध्‍यान में रखना बेहद जरूरी है। इसके अलावा आप फ्रीलांस वीडियो एडिटर भी बन सकते हें यानी किसी कंपनी के लिए परमानेंट काम न करके प्रोजेक्‍ट बेस काम कर सकते है। पहले फ्रीलांसिंग का चलन विदेशो में काफी था लेकिन अब भारत में भी फ्रीलांस वीडियो एडिटर को अच्‍छा काम मिलता है।

वीडियो एडिटिंग से लाखों कमाना चाहते तो ये बाते ध्‍यान रखें

अगर आप भी एक फ्रीलांस वीडियो एडिटर बनना चाहते हैं, तो नीचे दी गई बातों पर ध्यान दें

1. वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर सीखें

सबसे पहले आपको किसी भी वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर जैसे Adobe Premiere Pro, Final Cut Pro या DaVinci Resolve में मास्टर बनना पड़ेगा। इनके इंटरफ़ेस, टूल और फंक्शनैलिटी को समझें यानी ये काम कैसे करते हैं इस बात को समझे।

2. एडिटिंग टेक्निक की प्रैक्‍टिस करें

चाहे बात ट्रांजिशन की हो या फिर विजुअल इफेक्ट्स, कलर करेक्शन और ग्रीन स्क्रीन का यूज़ करना हो, इसी तरह की अलग-अलग अलग तकनीकों पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। अगर रोज इसकी प्रैक्‍टिस करते रहेंगे तो आपकी स्‍किल भी डेवलप होगी।

3. सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर की नॉलेज हो

अगर आप एक फ्रीलांस वीडियो एडिटर बनना चाहते हैं तो आपको एडिटिंग में यूज़ होने वाले सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर की नॉलेज होना बेहद जरूरी है ताकि अपनी जरूरत के हिसाब से उसे अपग्रेड कर सके और सही हार्डवेयर खरीद सकें।

4. पर्सनल पोर्टफोलियो बनाएं

फ्रीलांस वीडियो एडिटर के लिए अपना एक अच्‍छा पोर्टफोलियो बनाना बहुत जरूरी है। इसमें आप अपने बेहतरीन एडिटेड वीडियो जोड़ सकते हैं जो आपकी स्‍किल को दिखाते हो।

5. जितना हो सके वीडियो एडिट करें

वीडियो एडिटिंग में अगर अपनी स्‍किल इंप्रूव करना चाहते हैं तो इसके लिए जितना हो सके हर तरह के वीडियो एडिट करते रहे इसे एक तरह की प्रैक्‍टिस की तरह लें।

अगर आप इन बातों पर ध्यान देंगे तो 2024 में एक अच्‍छा फ्रीलांसर वीडियो एडिटर बन सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Unlock the secrets to becoming a sought-after freelance video editor in 2024 by mastering software, honing editing techniques, and building a stellar portfolio.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X