अगले 20 वर्षों में करना पड़ सकता है एक और महामारी का सामना :Bill Gates
2014 में वापस चलते है जब Microsoft के सह-संस्थापक ने एक महामारी की चेतावनी दी और 2020 में दुनिया COVID-19 की चपेट में ऐसी आई की अभी भी सभी के जीवन को प्रभावित कर रही है। Bill Gates अब कहते हैं कि दुनिया अगले 20 वर्षों में एक और महामारी देख सकती है। Microsoft के सह-संस्थापक ने CNBC-TV18 पर एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के दौरान यह बात कही और विश्व के लीडरों से इसके लिए पहले से ही तैयारी करने का आह्वान किया।

हाइलाइट्स
2014 में Microsoft के सह-संस्थापक (co-founder) ने एक महामारी की दी थी चेतावनी ।
Gates अब कहते है कि अगले 20 वर्षों में दुनिया एक और महामारी की चपेट में आने की संभावना है।
Bill Gates ने WHO द्वारा प्रबंधित एक नई संस्था, ग्लोबल एपिडेमिक रिस्पांस मोबिलाइजेशन (जीईआरएम) टीम की स्थापना का प्रस्ताव रखा।
इंटरव्यू के दौरान Bill Gates ने कहा
"बहुत संभावना है कि अगले 20 वर्षों में हमारे पास एक और महामारी होगी। हमें उस तत्परता की आवश्यकता है ताकि हर देश वैश्विक होने से पहले प्रकोप को रोक सके या कम से कम मौतों को सीमित कर सके जैसे कि इस बार सबसे अच्छे देशों ने किया था।"
लोग इस महामारी को भूलना चाहते है। भले ही हमें वेरिएंट के बारे में कुछ चिंताएं है। यूक्रेन में समस्याएं है और दुनिया में कई अन्य चुनौतियां है, इसलिए हमें वैश्विक टीमों में बड़े पैमाने पर निवेश और नए उपकरणों के लिए अनुसंधान और विकास के लिए खुद को प्रतिबद्ध करना चाहिए। "
GIRM टीम स्थापित करने का रखा प्रस्ताव
एहतियात के तौर पर, अरबपति ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा प्रबंधित एक नया निकाय, ग्लोबल एपिडेमिक रिस्पांस मोबिलाइज़ेशन (जीईआरएम) टीम स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। Bill Gates ने यह भी कहा कि जनता के प्रति जवाबदेह होने के लिए एक टीम होनी चाहिए। उनका अनुमान है कि "3,000 लोगों के एक GERM बल के लिए वेतन, उपकरण, यात्रा और अन्य खर्चों" को कवर करने के लिए सरकारों से $ 1 बिलियन के निवेश की आवश्यकता होगी।
अपनी बुक 'How to Prevent the Next Pandemic' का किया विमोचन
आपको बता दें उन्होंने हाल ही में 'हाउ टू प्रिवेंट द नेक्स्ट महामारी' पर अपनी पुस्तक का विमोचन किया। Gates ने कहा कि पुस्तक का कारण लोगों को "महामारी की तैयारियों के लिए हाँ कहना" था। "यह प्राथमिकता के योग्य है। टीम सभी देशों के साथ अभ्यास करने के लिए काम करेगी," Gates ने कहा।

" हम सभी को रहना होगा पहले से तैयार "
फाइनेंशियल टाइम्स के साथ हाल ही में एक अन्य इंटरव्यू के दौरान, Bill Gates ने कहा, "हमने इसका सबसे बुरा हाल भी नहीं देखा है।" माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक ने कहा कि वह "कयामत और निराशा की आवाज" नहीं बनना चाहते है, Bill Gates ने कहा, "हम अभी भी इस महामारी के खतरे में है जो एक ऐसा संस्करण पैदा कर रहा है जो और भी अधिक संक्रमणकारी और इससे भी अधिक घातक होगा।"
अरबपति ने यह भी चेतावनी दी कि आगामी महामारी से निपटने के लिए संक्रमण को रोकने वाले लंबे समय तक चलने वाले टीकों की तत्काल आवश्यकता है।


Click it and Unblock the Notifications