महेंद्र सिंह धोनी को ऑनलाइन सर्च करना सबसे ज्यादा जोखिम भरा काम: McAfee
महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे सेलिब्रिटी हैं जिन्हें हर कोई ऑनलाइन सर्च करता है। लेकिन एक ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक अगर आप धोनी को सर्च कर रहे हैं तो ये आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। उन्हें सर्च करने से आपकी निजी जानकारी चोरी हो सकती है।

जी हां, सायबर सिक्युरिटी मुहैया कराने वाली कंपनी 'मैक्फी' ने 'रिस्की सेलिब्रिटी 2019' लिस्ट में यह जानकारी दी है। जिन्हें कई ऐसे सेलिब्रिटीज़ का नाम बताया गया है जिनकी ऑनलाइन सर्चिंग आपको कुछ खतरनाक वेबसाइट्स पर ले जाएगी।
कौन हैं इस लिस्ट में शामिल
इस लिस्ट में सबसे ऊपर पूर्व इंडियन क्रिकेट कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी का शामिल है। उनके बाद सचिन तेंडुलकर का नाम इस लिस्ट में आता है। दोनों क्रिकेटर्स के अलावा अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, सनी लियोनी और राधिका आप्टे का नाम भी लिस्ट में शुमार है। वहीं, बैडमिंटन स्टार पीवी. सिंधू, सिंगर बादशाह, गौतम गुलाटी, महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को भी सर्च करना आपके लिए महंगा पड़ सकता है।
मुफ्त का झांसा
भारत में कंपनी के एमडी. वेंकट कृष्णापुर के कहा कि आम लोग इन सेलिब्रिटीज के बारे में जानना चाहते हैं। इसीलिए कई बार उनसे जुड़े मैच, फिल्म, टीवी शो या किसी इमेज को खोजते हुए ऐसी वेबसाइट पर उन्हें ले जाया जाता है जो सिक्योर नहीं है। इन वेबसाइट्स में से ज़्यादातर वेबासइट्स मुफ्त सुविधा का झांसा देकर लोगों को फंसाती है।
वेबसाइट पर जाने वाले यूज़र्स को नहीं पता होता कि इससे उनकी निजी जानकारी चोरी हो सकती है। वेंकट के मुताबिक, यूजर्स आजकल कई डिवाइस से इंटरनेट एक्सेस करते हैं और अपना मनपंसद कंटेंट सर्च करते हैं। ऐसे में वो सायबर क्रिमिनल्स का आसानी से शिकार बन जाते हैं।
ये सावधानी रखें
सायबर सिक्युरिटी मुहैया कराने वाली कंपनी 'मैक्फी' ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि जब भी आप किसी वेबसाइट या लिंक पर क्लिक करते हैं तो बेहद सोच-समझकर ही करें। किसी भी थर्ड पार्टी वेबसाइट या गैर कानूनी स्ट्रीमिंग साइट्स पर क्लिक न करें। अपने को सुरक्षित रखने के लिए यूज़र्स इंटरनेट सिक्युरिटी के साधन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने ये भी कहा कि हमेशा कोशिश करें कि आप कोई भी कॉन्टेंट ऑथोराइज़्ड वेबसाइट से खोजें।


Click it and Unblock the Notifications








