अब घर बैठे स्मार्टफोन से करों पासपोर्ट एप्लाई
अब आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से पासपोर्ट के लिए एप्लाई कर सकते हैं, इसके लिए विदेश मंत्रालय ने नई एंड्रायड और आईओएस एप्लीकेशन लांच की है। इस ऐप के जरिए आप वीजा से जुड़ी जानकारी के साथ कैलाश मानसरोवर की यात्रा भी बुक कर सकते हैं। meaindia नाम की नई एप्लीकेशन को विदेश सचिव रंजन मथाई ने लांच किया।
पढ़ें: स्मार्टफोन से महिलाएं होगी प्रेगनेंट
एप्लीकेशन में विदेश मंत्री और प्रधानमंत्री के कई भाषण भी दिए गए हैं जिन्हें आप सुन सकते हैं साथ ही प्रेस रिलीज, बयान और वीडियो भी देखे जा सकते हैं। एप्लीकेशन में अगर आप विदेश मंत्रालय से सवाल जवाब करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपना सवाल भेजना होंगा महिने के आखिरी में जिस सवाल को सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे विदेश मंत्रालय उन दो सवालों का जवाब देगा।
पढ़ें: कैसे जाने कि आपके कंप्यूटर में वॉयरस आ गया है
एंड्रायड फोन में एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
आईफोन में एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

पढ़ें: इन तस्वीरों को देखकर बिना हंसे नहीं रह पाएंगे आप
लेकिन पासपोर्ट एप्लाई करने के लिए आपके पास बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्टफोन होना चाहिए जिससे आप आराम से अपने डाक्यूमेंट अपलोड कर सकें। हालाकि कुछ लोगों को एप्लीकेशन प्रयोग करने समस्या भी आ रही है लेकिन इस परेशानी को जल्द दूर करने की कोशिश की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications








