Home
News

कौन सा प्रोसेसर है ज्यादा ताकतवर- MediaTek या Qualcomm? जानिए पूरा कंपेरिजन

MediaTek vs Qualcomm: नया स्मार्टफोन खरीदते वक्त कुछ लोगों की पहली चॉइस कैमरा है, कुछ को बड़ी बैटरी चाहिए होती है तो कुछ ऐसे होते हैं, जो हेवी टास्किंग करना पसंद करते हैं और इसके लिए उसे पावरफुल प्रोसेसर चाहिए होता है।

ऐसे में अक्सर लोगों के जेहन में सवाल आता है कि Qualcomm या MediaTek में किस कंपनी का प्रोसेसर ज्यादा पावरफुल होता है। आज हम आपके इसी सवाल का जवाब देने वाले हैं।

कौन सा प्रोसेसर है ज्यादा ताकतवर- MediaTek या Qualcomm?

चलिए आपको आसान भाषा में समझाते हैं, ताकि अगली बार मोबाइल लेते वक्त आप भी समझदारी से फैसला कर सकें।

प्रोसेसर क्या होता है?

जैसे हमारे शरीर का दिमाग होता है, वैसे ही मोबाइल का दिमाग होता है प्रोसेसर। यह फोन को चलाने, ऐप खोलने, गेम खेलने और कैमरा इस्तेमाल करने जैसे हर काम को तेजी से करता है। यानी, जितना पावरफुल प्रोसेसर आपके फोन में होगा, वह उतने ही बेहतर तरीके से काम करेगा।

Qualcomm क्या है?

  • यह एक अमेरिकी कंपनी है।
  • इसके प्रोसेसर को Snapdragon नाम से जाना जाता है।
  • ये प्रोसेसर तेज काम करते हैं, बैटरी बचाते हैं और लंबे समय तक फोन को स्मूथ चलाते हैं।
  • गेमिंग और हाई-क्वालिटी कैमरा के लिए ये ज्यादा अच्छे माने जाते हैं।

MediaTek क्या है?

  1. यह एक ताइवान की कंपनी है।
  2. इसके प्रोसेसर को Dimensity और Helio जैसे नामों से जाना जाता है।
  3. MediaTek के प्रोसेसर किफायती मोबाइल में ज्यादा मिलते हैं।
  4. ये भी अच्छे हैं, लेकिन हेवी गेम या लंबे समय की परफॉर्मेंस में कभी-कभी थोड़ा पीछे रह जाते हैं।

कौन सा प्रोसेसर है अच्छा?

तुलना Qualcomm (Snapdragon) MediaTek
स्पीड फास्ट और स्टेबल मीडियम से फास्ट
गेमिंग बेहतर अनुभव ठीक-ठाक
बैटरी ज्या बचाता है थोड़ा कम
कीमत महंगे फोन में मिलता है सस्ते फोन में ज्यादा
गर्म होना कम गर्म होता है कभी-कभी ज्यादा गर्म होता है

अगर आप सस्ता फोन ले रहे हैं और साधारण इस्तेमाल (जैसे WhatsApp, YouTube, कॉलिंग) के लिए फोन चाहिए, तो MediaTek भी अच्छा है, लेकिन अगर आप तेज काम, गेमिंग और लंबे समय तक टिकाऊ फोन चाहते हैं, तो Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर वाला फोन ज्यादा बेहतर रहेगा। वैसे यह चुनाव आपकी जरूरतों पर भी निर्भर करता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X