Home
News

मिलिए नॉर्थ-ईस्ट की पहली AI टीचर से, जो देती है सभी सवालों के बिल्कुल सही जवाब

Artificial Intelligece (AI) के बढ़ते कदम अब इस आम जिंदगी का भी हिसेसा बन रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों को इसके अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। अब हाल ही में AI से जुड़ी एक चीज सामने आई है, जिसे देखकर हर कोई हैरानी में पड़ गया है।

दरअसल, नॉर्थ-ईस्ट को उसकी पहली AI टीचर मिल गई है, जिसने असम के एक प्राइवेट स्कूल में स्टूडेंट्स के सवालों के जवाब दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पारंपरिक मेखला चादर और ज्वैलरी से सजी असम की AI टीचर का नाम 'Iris' है।

AI टीचर ने सभी सवालों के दिए सटीक जवाब

रिपोर्ट के अनुसार, Artificial Intelligece टीचर Iris से जब पूछा गया कि हीमोग्लोबिन क्या होता, तो उसने स्टूडेंट्स को पूरी डिटेल्स के साथ जवाब दिया। बता दें कि Iris असम के रॉयल ग्लोबल स्कूल में लाई गई थी। स्कूल की एक स्पोकपर्सन ने बताया है कि इस AI टीचर ने सिलेबस से जुड़े सवालों के साथ हर एक सब्जेक्ट पर उदाहरण और रिफ्रेंश के साथ तुरंत जवाब दिए।

स्पोकपर्सन ने आगे बताया कि स्कूल के सभी बच्चे AI टीचर से मिलने और उससे सवाल करने के लिए काफी उत्सुक थे। बच्चो ने इस AI रोबोट से हाथ भी मिलाया। इस AI टीचर ने जिस तरीके से सभी सवालों के जवाब दिए थे, वह बेहद ही दिलचस्प था। इसी के साथ AI टीचर के पास सभी सवालों के एकदम सही जवाब भी मौजूद थे।

नॉर्थ-ईस्ट को मिली पहली AI टीचर Iris

कैसे डेवलप हुई AI टीचर

Iris नाम के इस रोबोट को नीति आयोग द्वारा शुरू की गई अटल टिकरिंग लैब (ATL) प्रोजेक्ट के तहत मेकरलैब्स एडु-टेक की मदद से डेवलप किया गया है। स्कूल टीचर का कहना है कि एजुकेशन के फील्ड में AI के इंटीग्रेशन में Iris एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है। स्कूल का कहना है कि वह इस Iris नाम के रोबोट की क्षमताओं का लाभ उठाने के लिए तैयार है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Meet North-East's first AI teacher, who gives correct answers to all questions
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X