4 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ बजट स्मार्टफोन मिज़ू ई 2
मिज़ू ई2 में 4जीबी रैम और 3400mAh बैटरी।
चाइना की स्मार्टफोन कंपनी मिज़ू ने अपना नया स्मार्टफोन मिज़ू ई2 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह स्मार्टफोन बजट रेंज में पेश किया गया है। इसमें दो वैरिएंट लॉन्च किए गए हैं, जिनकी कीमत सीएनवाई 1,299 यानी करीब 12,100 रुपए से शुरू होता है।

इन दिनों बजट स्मार्टफोन में एक अलग कम्पटीशन छिड़ा हुआ है। कंपनियां अपने बजट और मिड रेंज स्मार्टफोन में भी कई ऐसे फीचर्स देती हैं जो कई हाई रेंज स्मार्टफोन में भी देखने को नहीं मिलते हैं।
मिज़ू ने भी अपने बजट स्मार्टफोन मिज़ू ई2 में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है, जो कि फोन के होम बटन पर है। फोन में फ़ास्ट चार्जिंग ऑप्शन भी है। इस फोन के दो रैम वैरिएंट मौजूद हैं।
डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर
मिज़ू ई2 स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके साथ फोन में फ्लाईम ओएस 6.0 भी दिया गया है। ई2 में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है, जो कि 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है।
हार्डवेयर
मिज़ू का यह स्मार्टफोन 4जीबी और 3जीबी रैम के दो वैरिएंट में आता है। इस फोन में 2.35 GHz मीडियाटेक हेलियो पी20 एसओसी प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 32जीबी इंटरनल स्टोरेज है जिसे बढ़ाकर 128जीबी तक किया जा सकता है।
13 एमपी रियर कैमरा
मिज़ू ई2 में 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर दिया गया है, इसके साथ क्वाड एलईडी दिया है। फोन का फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो सेल्फी लेने और विडियो चैट के लिए शानदार है।
फ़ास्ट चार्जिंग और कनेक्टिविटी
यह स्मार्टफोन 3400mAh बैटरी के साथ आएगा। इसमें एमचार्ज फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कि 30 मिनट में 40 प्रतिशत चार्ज देने का दावा करती है।
कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी LTE, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, माइक्रो यूएसबी पोर्ट।
कीमत
मिज़ू ई2 दो वैरिएंट में आता है। इसका 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट की कीमत सीएनवाय 1,299 है यानी करीब 12,100 रुपए। जबकि 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत सीएनवाय 1,599 यानी करीब 14,800 रुपए है।


Click it and Unblock the Notifications