भारत में लॉन्च हुआ मिज़ू एम5, जानें फीचर्स और कीमत
भारत में मिज़ू ने नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। जानिए कितने का है और कहां मिलेगा।
अपने प्रोडक्ट रेंज का विस्तार करते हुए मिज़ू ने भारत में नया स्मार्टफोन मिज़ू एम5 लॉन्च कर दिया है। मिज़ू का यह स्मार्टफोन बजट केटेगरी में पेश हुआ है, इसकी कीमत 10,499 रुपए रखी गई है। यह फोन सेल के लिए खास तौर पर टाटाक्लिक डॉट कॉम ऑनलाइन शॉपिंग साईट पर उपलब्ध होगा। बता दें कि टाटाक्लिक टाटा ग्रुप की ही साईट है।

मिज़ू एम 5 स्मार्टफोन सबसे पहले चाइना में लॉन्च किया गया था। चाइना में इसकी लॉन्च 2016 अक्टूबर में हुई थी। मिज़ू का यह नया स्मार्टफोन एम5 शैम्पेन गोल्ड कलर वैरिएंट में उपलब्ध होगा।
चाइना में फोन का 2जीबी रैम/16जीबी इंटरनल स्टोरेज और 3जीबी रैम/32जीबी इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट पेश किया गया था। जबकि भारत में केवल 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट ही उपलब्ध होगा।
डिज़ाइन
मिज़ू एम5 स्मार्टफोन आकर्षक और एलिगेंट लुक के साथ आता है। जो कि आज के यूज़र को आकर्षित करने में काफी कामगार हो सकता है। यह हैंडसेट एक यूवी कोटिंग की ट्रांसपेरेंट लेयर के साथ आता है। यह डिवाइस आर-एंगल के कर्व्ड डिज़ाइन के साथ आएगा, जो फोन को सुपीरियर बिल्ड क्वालिटी देता है।
डिस्प्ले
एम 5 स्मार्टफोन में 5.2 इंच की स्क्रीन और 2.5डी ग्लास प्रोटेक्शन के लिए दिया गया है। इस डिस्प्ले की पिक्सल डेंसिटी 282 पीपीआई है। यह लैमिनेटेड एचडी डिस्प्ले आईपीएस टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जिससे इसे शानदार इमेज क्वालिटी मिलती है।
प्रोसेसर
पावरफुल परफॉरमेंस के लिए मिज़ू एम5 स्मार्टफोन में मीडियाटेक एमटी6750 54बिट चिप ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया है। इसके साथ फोन में माली टी860 जीपीयू ग्राफ़िक्स के लिए दिया गया है।
कैमरा
मिज़ू एम5 का रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, इसके साथ डूअल टोन एलईडी फ़्लैश दिया है। फोन का फ्रंट कैमरा 5एमपी का है, यह सल्फी के लिए 4पी लेंस का इस्तेमाल करता है।
रैम और स्टोरेज
जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया, यह स्मार्टफोन भारत में 3जीबी रैम वैरिएंट में पेश हुआ है। जिसके साथ दी गई है 32जीबी इंटरनल स्टोरेज, इस स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक और बढ़ाया जा सकता है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
एम5 स्मार्टफोन में 3070mAh बैटरी ह। यह बैटरी कंपनी के अनुसार ज्यादा स्टैंडबाय टाइम देती है। फोन में 4जी VoLTE सपोर्ट दिया है। इसमें ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई, जीपीएस आदि फीचर्स दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








