Home
News

Meizu M6 Note फ्लेम रेड कलर वेरिएंट में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेक्स

By Neha

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Meizu ने चीन में Meizu M6 Note को फ्लेम रेड कलर वेरिएंट में पेश किया है। बता दें कि अगस्त में Meizu ने Meizu M6 Note स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया था। इस हैंडसेट को शुरुआत में चार कलर वेरिएंट मूनलाइट सिल्वर, शैंपेन गोल्ड, ब्लू और ऑब्सिडियन ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया था। इस हैंडसेट की पॉपुलरिटी को देखते हुए कंपनी ने दो महीने के अंदर ही Meizu M6 Note के रेड हॉट वेरिएंट को यूजर्स के लिए पेश कर दिया है। चीन में ये स्मार्टफोन 11 नवंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। आइए जानते हैं इस हैंडसेट के नए वेरिएंट की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

Meizu M6 Note फ्लेम रेड कलर वेरिएंट में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेक्स

Meizu M6 Note स्मार्टफोन के फ्लेम रेड कलर वेरिएंट को बाकी वेरिएंट की कीमत पर 1,299 चीनी युआन यानी लगभग 12,500 रुपए में उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोन को सिर्फ 3जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है, जबकि Meizu M6 Note के बाकी कलर वेरिएंट को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। अब बात करते हैं Meizu M6 Note स्मार्टफोन के स्पेक्स और फीचर्स के बारे में।

Meizu M6 Note के फ्लेम रेड कलर वेरिएंट में 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ 5.5-इंच (1920 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी डिसप्ले दिया गया है। फोन में 2गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। सा ही इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

कैमरे की बात करें, तो इस समय में डुअल रियर कैमरा ट्रेंड चल रहा है। इस स्मार्टफोन में भी 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जो डुअल टोन एलईडी फ्लैश, सोनी IMX362 या सैमसंग 2L7 सेंसर और एफ/1.9 अपर्चर से लैस और दूसरा रियर सेंसर 5-मेगापिक्सल डुअल कैमरा दिया गया है। फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

यह स्मार्टफोन एंड्राइड 7.1.1 नौगट पर आधारित Flyme OS 6 पर रन करेगा। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इस फोन का डाइमेंशन 154.6 x 75.2 x 8.35mm है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस जैसे फीचर शामिल है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Meizu M6 Note Flame Red variant launched. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X