स्नैपड्रैगन 835 और 6जीबी रैम के साथ आएगा नया मीज़ू प्रो 7
पिछले हफ्ते मीज़ू ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन मीज़ू प्रो 7 और मीज़ू प्रो 7 प्लस लॉन्च किए थे। कंपनी के यह दोनों ही स्मार्टफोन कुछ ई-इंक डिस्प्ले और कुछ अन्य पावरफुल फीचर्स के साथ आते हैं।
अब कंपनी के स्मार्टफोन मीज़ू प्रो 7 के बारे में और मज़ेदार जानकारी मिली है। इस फोन को बेंचमार्क साईट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। इस बार इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है।

स्नैपड्रैगन 835 के साथ 6जीबी रैम
जैसा कि हमें पहले ही जानकारी है कि मीज़ू प्रो 7 स्मार्टफोन मीडियाटेक के नए हेलिओ पी30 और हेलिओ पी25 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ है, अब फोन का नया वैरिएंट स्नैपड्रैगन 835 एसओसी के साथ आना थोड़ा अलग है।
फोन की इस लेटेस्ट लिस्टिंग में यह भी दिखाया गया है कि यह स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर एसओसी के साथ 6जीबी रैम के साथ आएगा, यानी कि इस फोन की पॉवर होगी डबल।
ये हैं स्पेक्स
चाइना ब्रांड स्मार्टफोन मीज़ू प्रो 7 में 5.2 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में ऑक्टा कोर 2.5 GHz , कोर्टेक्स इ53 प्रोसेसर है। इसमें 4जीबी की रैम है। फोन की बैटरी 3000mAh है। फोन में 12एमपी कैमरा है, इसका फ्रंट कैमरा 16मेगापिक्सल का है।


Click it and Unblock the Notifications








