Home
News

दो स्क्रीन के साथ Meizu Pro 7 भारत में लॉन्च

By Neha Kashyap

Meizu Pro 7 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। ये स्मार्टफोन डुअल स्क्रीन के साथ आता है, जो फोन के फ्रंट और बैक पर मौजूद है।

चीनी कंपनी मिजू के इस फोन का लंबे समय से लोगों को इंतजार था, क्योंकि मार्केट में ये पहला स्मार्टफोन है, जो दो स्क्रीन के साथ आता है। लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को मिजू ने इस फोन को इंडिया में लॉन्च कर दिया है।

हालांकि ये फोन बिना किसी लॉन्च इवेंट के इंडिया में पेश किया गया है। कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस फोन की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी है।

दो स्क्रीन के साथ Meizu Pro 7 भारत में लॉन्च

मिजू इंडिया ने ट्वीट कर लिखा, "जिस फोन का आप इंतजार कर रहे थे, वो आ चुका है और ये लिमिटेड स्टॉक में केवल अमेजन इंडिया पर उपलब्ध है।" मिजू प्रो 7 को इंडिया में 22,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। अमेजन पर इस फोन के 4GB रैम वेरिएंट को लिस्ट किया गया है।

मिजू प्रो 7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-

मिजू प्रो 7 में दो स्क्रीन दी गई हैं, जो फ्रंट और बैक पर मौजूद हैं। फ्रंट में 5.2-इंच फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो 1920 x 1080 पिक्सल्स रिजॉल्यूशन के साथ आती है।

दो स्क्रीन के साथ Meizu Pro 7 भारत में लॉन्च

बैक पैनल पर जो स्क्रीन दी गई है, वो 1.9-इंच की है और सुपर एमोलेड है, इसकी पिक्सल डेन्सिटी 307ppi है। इसकी सेकेंडरी डिसप्ले में नोटिफिकेशन देखने, म्यूजिक, टाइम और कैमरा से पिक्चर क्लिक करते समय इस्तेमाल किया जा सकता है।

मिजू के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जो 12 मेगापिक्सल के सेंसर्स के साथ आता है। इसका अपर्चर f/2.0 सेंसर है। इस फोन में लो लाइट फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश दिया है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

मिजू प्रो 7 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक Helio P25 प्रोसेसर व माली-T880 GPU चिपसेट दिया है। इस फोन में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन का इंटरनल स्टोरेज बढ़ा सकते हैं। ये फोन एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर चलता है।

पावर बैकअप के लिए मिजू प्रो 7 में 3000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन की बैटरी mCharge 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11.ac, ब्लूटूथ 4.2, GPS, डुअल सिम और USB टाइप-C पोर्ट की सुविधा दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Meizu Pro 7 smartphone launched in india with dual-display. for more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X