Mercedes-Benz GLS फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप!
Mercedes-Benz India ने नई मर्सिडीज-बेंज जीएलएस लग्जरी एसयूवी को लॉन्च किया है। अपडेटेड मॉडल में चार क्रोम स्ट्रिप्स, एक नया डेटाइम रनिंग लैंप (DRL) सिग्नेचर, रियर टेल-लाइट्स पर एक रिफ्रेस ब्लॉक पैटर्न सिग्नेचर और एक नया फ्रंट बम्पर है। जीएलएस फेसलिफ्ट 21 इंच के अलॉय व्हील के साथ आती है और 5 कलर ऑप्शनो में खरीगने के लिए उपलब्ध है। यहां मर्सिडीज-बेंज जीएलएस फेसलिफ्ट के बारे में ज्यादा जानकारी दी गई है।

Mercedes-Benz GLS facelift की भारत में कीमत
नई जीएलएस 5 कलर ओब्सीडियन ब्लैक, हाई-टेक सिल्वर, सोडालाइट ब्लू, सेलेनाइट ग्रे और पोलर व्हाइट में पेश की गई है। हाल ही में लॉन्च हुई एसयूवी दो वेरिएंट में आती है, GLS 450 4Matic की कीमत 1.32 करोड़ रुपये और GLS 450d 4Matic की कीमत 1.37 करोड़ रुपये है। मर्सिडीज 85,000 रुपये से शुरू होने वाला सर्विस पैकेज भी दे रहा है। इस लग्जरी एसयूवी की बुकिंग शुरू हो गई है और डिलीवरी जल्द ही शुरू होगी।
Mercedes-Benz GLS facelift के स्पेसिफिकेशन
मर्सिडीज-बेंज जीएलएस 450डी 3.0-लीटर, 6-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन से लैस है जो 362 एचपी की पावर और 750 एनएम का टॉर्क देता है। GLS 450 एक 3.0-लीटर, 6-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन पर बेस्ड है जो 375 hp की पावर और 500 Nm का टॉर्क पैदा करती है। दोनों इंजनों में 48V माइल्ड हाइब्रिड तकनीक है, जिसके बारे में मर्सिडीज का दावा है कि यह ज्यादा 20hp और 200 Nm प्रोवाइट करता है।
डिजाइन की बात करें तो, नई GLS में मौजूदा मॉडल की तुलना में मामूली कॉस्मेटिक सुधार होंगे। एसयूवी में एक नया डिजाइन किया गया बम्पर और एक नई ग्रिल होगी जिसमें सिल्वर शैडो में चार लाउवर होंगे। एसयूवी में एयर इनलेट ग्रिल्स और हाई-ग्लॉस ब्लैक सराउंड भी शामिल हैं। पीछे की तरफ, इसमें एक स्किड प्लेट के साथ एक डिजाइन किया गया बम्पर और तीन ब्लॉक पैटर्न और एक नया एलईडी टेल लैंप हैं।
3D साउंड सिस्टम
यह इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए दोहरी 12.3-इंच स्क्रीन, पांच-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 13-स्पीकर बर्मेस्टर 3डी साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, पावर्ड टेलगेट, हवादार सीटें, सीट कैनेटीक्स और बहुत कुछ से लैस है। सुरक्षा के लिए, इसमें 9 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, एक 360-डिग्री कैमरा और एडीएएस फीचर्स जैसे लेन कीप असिस्ट, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, पार्किंग असिस्ट और बहुत कुछ शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications








