7,799 रुपए में 6 इंच का स्मार्टफोन हुआ लांच
काफी लंबे समय बाद कोबियन ब्रांड ने कोई नई डिवाइस बाजार में उतारी है। कोबियन ने इंडियन मार्केट में मरकरी ग्लिट्ज नाम से 6 इंच स्क्रीन वाला नया एंड्रायड स्मार्टफोन लांच किया है। मरकरी ग्लिट्ज को 8 जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ 7,7999 रुपए में लांच किया गया है। कंपनी का कहना है नया टैब 15 जुलाई से बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा, ग्लिट्ज स्मार्टफोन के साथ कंपनी 1 साल की वारंटी भी दे रही है। इससे पहले कंपनी भारत में कई कम कीमत की डिवाइस लांच कर चुकी है।
पढ़ें: अमेज़न इंडिया दे रही है 15 दिनों का फ्री ट्रायल ऑफर
भारत में कोबियन की बिजनेस वाइस प्रेसिडेंट सुशमिता दास का कहना है ग्लोबल और साउथ ऐशिया के ट्रेंड को देखते हुए मरकरी ने ग्लिट्ज स्मार्टफोन बाजार में उतारा है जिसमें ड्युल कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम और 8 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है वो भी 7799 रुपए में,

कोबियन ग्लिट्ज स्मार्टफोन में दिए गए फीचरों पर एक नजर
1- 6 इंच की कैपेसिटिव टच स्क्रीन
2- 960 x 540 रेज्यूलूशन सपोर्ट
3- 1.3 गीगाहर्ट ड्युल कोर मीडिया टेक
4- 1 जीबी रैम
5- एंड्रायड 4.2 जैलीबीन ओएस
6- एंड्रायड 4.4 किटकैट
7- 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ लिड लाइट
8- 0.3 मेगापिक्सल वीजिए
9- 8 जीबी इंटरनल मैमोरी
10- 32 जीबी एक्पेंडेबल मैमोरी
11- 3जी, वाईफाई, 4.0 ब्लूटूथ
12- 2000 एमएएच बैटरी
13- 240 ग्राम भार


Click it and Unblock the Notifications







