WhatsApp, Facebook और Instagram के लिए भारत में जारी हुआ Meta AI, ऐसे कर सकेंगे इस्तेमाल
Meta ने अपने Artificial Intelligence चैटबॉट Meta AI को भारत में WhatsApp, Facebook और Instagram के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया है। हाल ही में कंपनी द्वारा इसकी टेस्टिंग भी की गई है।
टेस्टिंग के बाद मेटा ने WhatsApp, Facebook और Instagram के लिए Meta AI जारी करना शुरू कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह भारत में OpenAI के ChatGPT और Google के Gemini AI को टक्कर दे सकता है। वहीं इसकी सर्विस बिल्कुल फ्री है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको कोई चार्ज देने की आवश्यकता नहीं होगी।

क्या है Meta AI
Meta AI एक वर्चुअल टूल है, जो आपके कई तरह के सवाल के जवाब दे सकता है। इतना ही नहीं यह आपको सर्चिंग और प्लानिंग में भी मदद कर सकता है। इसके इस्तेमाल से आप इमेज और एनिमेशन भी तैयार कर सकते हैं। Meta AI, AI Chatbot Llama 3 पर काम करता है, जो कि कंपनी का सबसे एडवांस एआई मॉडल है।
Meta के कितने प्लेटफॉर्म पर मिलेगा AI असिस्टेंट
बता दें कि Meta AI आपको WhatsApp, Facebook, Massanger और Instagram पर सर्च के लिए उपलब्ध होगा। वहीं यूजर्स Facebook ऐप पर पोस्ट स्क्रॉल करते समय मेटा एआई से जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।
ये AI असिस्टेंट माइक्रोसॉफ्ट और गूगल से रियल टाइम के सर्च रिजल्ट के साथ भी आता है, इसलिए इसे उन ग्रुप चैट में भी इनवाइट किया जा सकता है, जहां यात्रा की प्लानिंग बनाने या फिर किसी भीड़भाड़ वाले रास्ते को सर्च करने जैसी चीजों पर रियल टाइम प्लान बनाना हो। यह टूल एआई इमेज औप GIF जनरेट करने में भी आपके बहुत काम आ सकता है।
कैसे करें Meta AI एक्सेस
आपको बता दें कि Meta AI कंपनी के सभी बड़े ऐप जैसे WhatsApp, Facebook, Massanger और Instagram पर मिलेगा। इसे एक्सेस करने के लिए आप Meta.ai वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, यूंगाडा और जिम्बाब्वे के साथ करीबन 12 देशों में शुरू किया गया है। वहीं आज से यानी 24 जून 2024 से Meta AI भारत में भी अपनी सर्विस प्रदान करेगा।


Click it and Unblock the Notifications







