Home
News

2026 में आएंगे Mango और Avocado AI, Google-OpenAI की बादशाहत को चुनौती देगी Meta

Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग AI की दुनिया में अपनी बादशाहत कायम करने के लिए एक बड़ा कमबैक प्लान तैयार कर रहे हैं। Google और OpenAI के बढ़ते वर्चस्व को तोड़ने के लिए कंपनी 2026 की पहली छमाही में दो बेहद पावरफुल AI मॉडल्स लॉन्च करने जा रही है, जिनका कोडनेम Mango और Avocado रखा गया है।

यह प्रोजेक्ट मेटा के लिए इतना अहम है कि इसके लिए एक अलग सुपरइंटेलिजेंस लैब बनाई गई है और दुनिया भर के टॉप वैज्ञानिकों को इसमें शामिल किया गया है।

Google-OpenAI की बादशाहत को चुनौती देगी Meta

1. Mango और Avocado

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा के ये दोनों प्रोजेक्ट्स अलग-अलग डोमेन में काम करेंगे।

Mango: यह मॉडल हाई-क्वालिटी इमेज और वीडियो जनरेशन पर फोकस करेगा। इसका मकसद OpenAI के Sora और Google के Gemini 3 Flash जैसे टूल्स को पछाड़ना है, जो फिलहाल क्रिएटिव फील्ड में आगे हैं।

Avocado (कोडिंग और रीजनिंग के लिए): यह मेटा का अब तक का सबसे स्मार्ट लार्ज लैंग्वेज मॉडल होगा। जहां मेटा का मौजूदा Llama मॉडल कोडिंग में थोड़ा पीछे रह जाता है, वहीं Avocado को डीप टेक्निकल प्रॉब्लम सॉल्विंग और कोडिंग के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया जा रहा है।

2. 28 साल के AI वंडरकिड के हाथ में कमान

इस पूरे मिशन की जिम्मेदारी मेटा के नए चीफ AI ऑफिसर Alexandr Wang को दी गई है। 28 वर्षीय वांग जो Scale AI के फाउंडर रह चुके हैं, इसी साल मेटा में शामिल हुए हैं।

मेटा ने अपनी नई डिवीजन Meta Superintelligence Labs (MSL) बनाई है। वांग ने OpenAI से 20 से ज्यादा टॉप वैज्ञानिकों को अपनी टीम में शामिल किया है, जिसे सुपर टीम कहा जा रहा है।

वांग का विजन है कि वो ऐसे मॉडल्स बनाएं जो सिर्फ शब्दों को नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को समझें, जो कि AI की दुनिया में अगली बड़ी क्रांति मानी जा रही है।

3. Google और OpenAI से टक्कर

यह लॉन्च ऐसे समय में प्लान किया जा रहा है जब AI की रेस अपने चरम पर है। पिछले कुछ महीनों में कॉम्पीटिशन बहुत बढ़ गया है।

Google का दबदबा: Google के Gemini मॉडल्स के यूजर बेस में भारी उछाल आया है (अक्टूबर तक 650 मिलियन यूजर्स), और हाल ही में आए Gemini 3 Flash ने मार्केट में खलबली मचा दी है।

OpenAI का जवाब: Google की बढ़त को देखते हुए OpenAI ने भी अपनी रफ्तार बढ़ा दी है और Code Red जैसे हालात के बीच नए अपडेट्स ला रहा है। मेटा अब तक इस रेस में थोड़ा पीछे दिख रहा था, लेकिन Mango और Avocado के जरिए जुकरबर्ग अब बराबरी नहीं, बल्कि नंबर 1 पोजीशन हासिल करने के मूड में हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X