Meta ने लॉन्च किया एक और बड़ा AI मॉडल, कई बेहतरीन सुविधाओं के साथ हुआ पेश
Facebook की पेरेंट कंपनी Meta ने एक लेटेस्ट AI मॉडल रोलआउट किया है, जिसे कंपनी ने लामा 3.1 नाम दिया है। Meta का नया ओपन सोर्स मॉडल पिछले AI मॉडल से ज्यादा बड़ा और एडवांस है।
बता दें कि AI मॉडल को लॉन्च करने की लिस्ट में Google, Amazon और OpenAI जैसे स्टार्टअप के बीच Meta भी अपनी अलग पहचान बनाता है।

Meta के सीईओ ने शेयर की जानकारी
लेटेस्ट AI मॉडल को रिलीज करने की जानकारी खुद Meta के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने Instagram पर एक वीडियो के जरिए शेयर की है। इस AI म़ॉडल को रिलीज करने की जानकारी देते हुए मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि, हम एक और बड़ा AI रिलीज कर रहे हैं। वहीं Meta इस साल के अंत तक दुनिया के सबसे ज्यादा AI असिस्टेंट इस्तेमाल करने की राह पर पहुंच जाएगा।
मार्क जुकरबर्ग ने आगे कहा कि हर दिन करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए हम इसके विकास पर अधिक जोर दे रहे हैं। इसी के साथ Meta के सीईओ ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा कि यह AI मॉडल जल्द से जल्द अधिक से अधिक देशों में उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि सभी इसका इस्तेमाल करने में सक्षम हो सकें।
लेटेस्ट मॉडल में क्या है खास
जुकरबर्ग का कहना है कि लामा 3.1 पहले लॉन्च हुए पुराने मॉडल से कई मायनों में अधिक बेहतर है। उन्होंने बताया कि यह लेटेस्ट AI मॉडल पुराने मॉडल से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करेगा। इसमें रिजनिंग भी लामा 3 से अधिक बेहतर होगी। इसके साथ ही इस नए मॉडल की मदद से इमेज भी जनरेट की जा सकेगी।
3 ट्रेनिंग पैरामीटर के साथ जारी होगा नया मॉडल
- नया मॉडल 405 बिलियन पैरामीटर के साथ लामा 3.1 - फ्लैगशिप फाउंडेशन मॉडल, जिसका अलग-अलग काम में इस्तेमाल हो सकता है।
- 70 बिलियन लामा 3.1 हाईली परफोर्मेंट इफैक्टिव मॉडल है, जिसका इस्तेमाल अलग-अलग काम में किया जा सकता है।
- 8 मिलियन मॉडल- हल्का, अल्ट्रा-फास्ट मॉडल, जिसे कहीं भी रन किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








