Home
News

Meta ने 11,000 से अधिक कर्मचारियों को निकाला, मेटा का 18 साल का रिकॉर्ड टुटा

Meta ने 11,000 से अधिक कर्मचारियों को निकाला, टुटा 18 साल का रिकॉर्ड

Facebook की पेरेंट कंपनी Meta प्लेटफॉर्म्स ने 11,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने नई हायरिंग पर पहले से ही रोक लगा रखी है। मार्क जुकरबर्ग ने अपने एग्जिक्यूटिव्स के साथ एक मीटिंग में अपने कर्मचारियों से छंटनी के लिए तैयार रहने को कहा था।

Meta के CEO Mark Zuckerber ने कहा, "हम यहां कैसे पहुंचे, इसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं। मुझे पता है कि यह सभी के लिए कठिन समय है, और इससे प्रभावित लोगों के लिए मुझे खेद है।

कर्मचारियों को मिलेगा 4 महीने का वेतन

Meta अपने निकाले गए कर्मचारियों को 4 महीने की सैलरी देगी। कंपनी के ह्यूमन रिसोर्स हेड लॉरी गोलेर के मुताबिक, बर्खास्त कर्मचारियों को मुआवजे के तौर पर 4 महीने का वेतन दिया जाएगा। वहीं कंपनी ने कहा कि कर्मचारियों को छ: महीने तक Health care का खर्च मिलेगा।

यह कंपनी के 18 साल के इतिहास में सबसे बड़ी छंटनी है, जो 2004 में शुरू हुई थी। कंपनी की खराब फाइनेंस सिचुएशन और खराब तिमाही नतीजों के कारण यह फैसला लिया गया है।

Meta ने 11,000 से अधिक कर्मचारियों को निकाला, टुटा 18 साल का रिकॉर्ड

Economic स्थिति पर असर

मेटा के पोर्टफोलियो में Facebook, Instagram और WhatsApp जैसे मेन प्रोडक्ट शामिल हैं। लेकिन इसके मेटावर्स बिजनेस पर ज्यादा इन्वेस्टमेंट करने के चलते कंपनी की आर्थिक स्थिति (Economic condition) खराब हो गई। ज्यादा इन्वेस्टमेंट करने के बाद भी कंपनी को कोई रिटर्न नहीं मिला, जिसके चलते स्थिति और खराब होने लगी। जिसे देखते हुए Meta ने इतना बड़ा फैसला लिया।

इन बड़ी कंपनियों से निकाले गए कर्मचारी

Crunchbase की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 2022 में अब तक अमेरिकी कंपनियों से करीब 52,000 टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स की जॉब जा सकती है। C-Gate कंपनी 8 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी कर रही है, जिसमें करीब 3,000 कर्मचारी होंगे। Intel भी बड़ी संख्या में छंटनी की तैयारी कर रहा है। इसका असर 20 फीसदी कर्मचारियों पर पड़ेगा। Microsoft जुलाई में ही अपने करीब 1 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी की है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Meta CEO Mark Zuckerber said, "I take responsibility for how we got here. I know this is a difficult time for everyone, and I feel sorry for those affected."
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X