अरे वाह! वीडियो और फोटो भी बनाता है ये चश्मा, कीमत 30,000 से कम; मिलेगी 32GB स्टोरेज
Meta ने पिछले महीने Meta Ray Ban glasses को लॉन्च करने का एलान किया था। अब इन्हें भारत में लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्ट ग्लासेज AI फीचर्स से लैस हैं। इनमें एक बिल्ट-इन स्पीकर और वीडियो कैप्चरिंग कैपिबिलिटीज दी गई हैं।
कमाल के चश्मे में की कीमत 30,000 रुपये से भी कम है। Meta AI से आप न सिर्फ सवाल पूछ सकते हैं बल्कि लाइव ट्रांसलेशन (अंग्रेजी, फ्रेंच, इटैलियन, स्पेनिश) भी कर सकते हैं। इसमें क्या खूबियां ऑफर की गई हैं। चलिए जानते हैं।

Meta Ray-Ban glasses प्राइस और अवेलेबिलिटी
मेटा ने अपने स्मार्ट ग्लासेज को भारतीय बाजार में 29,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। यह कीमत स्पेसिफिक फ्रेम और लेंस के हिसाब से अलग-अलग है। इन्हें Ray-Ban.com वेबसाइट पर प्री-बुक किया जा सकता है। इनकी बिक्री 19 मई से कंपनी की वेबसाइट और मेन ऑप्टिकल स्टोर पर शुरू होगी।
Meta Ray Ban glasses स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Meta Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेस दो 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरों के साथ आते हैं, जिनसे आप 3024x4032 पिक्सल रेजोल्यूशन की फोटो और 1080p वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इनमें पांच माइक्रोफोन का सेटअप दिया गया है जो ऑडियो रिकॉर्डिंग और कॉल्स के लिए बेहतर क्वालिटी देता है। इन ग्लासेस में इन-बिल्ट ओपन-ईयर स्पीकर और टच-बेस्ड कंट्रोल्स हैं, जिससे आप म्यूजिक सुनने, कॉल लेने और कैमरा एक्टिवेट करने जैसे काम कर सकते हैं।
बैटरी की बात करें तो एक बार चार्ज करने पर ये 4 घंटे तक चलती हैं और इनके साथ आने वाला चार्जिंग केस 8 घंटे की अतिरिक्त बैटरी देता है, साथ ही 20 मिनट में 50% तक चार्ज कर देता है। ये ग्लासेस 32GB स्टोरेज के साथ आते हैं और कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ 5.2 सपोर्ट करते हैं। IPX4 वॉटर रेसिस्टेंट होने के कारण ये हल्की बारिश या पसीने में भी सेफ रहते हैं।
डिजाइन की बात करें तो भारत में ये Skyler और Wayfarer वेरिएंट में उपलब्ध हैं, जिनमें सनग्लास, क्लियर, पोलराइज़्ड, ट्रांजिशन और प्रिस्क्रिप्शन लेंस ऑप्शन मौजूद हैं। सबसे खास बात ये है कि इन स्मार्ट ग्लासेस में Meta AI इंटीग्रेटेड है, जिसे आप ''हे मेटा'' Hey Meta कहकर एक्टिवेट कर सकते हैं।
ये ग्लासेस Meta AI ऐप से जुड़कर इमेज एडिटिंग, चैट हिस्ट्री और अन्य AI फीचर्स को भी एक्सेस करने की सुविधा देते हैं। जल्द ही इनमें इंस्टाग्राम से मैसेज, कॉल और फोटो भेजने की सुविधा और म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप्स जैसे एपल म्यूजिक, स्पॉटिफाई और अमेजन म्यूजिक को कंट्रोल करने का ऑप्शन भी आने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications








