क्या Meta Ray-Ban ग्लासेस से प्राइवेसी का खतरा है; नए अपडेट के साथ किया गया बदलाव
Meta Ray-Ban glasses privacy Alert: मेटा भारत में अपने AI-बेस्ड रे-बैन स्मार्ट ग्लास लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, लेकिन एक नया प्राइवेसी अपडेट लोगों को चौंका रहा है। कंपनी ने अपनी डेटा कलेक्शन पॉलिसी को अपडेट किया है, जिससे वॉयस रिकॉर्डिंग कलेक्ट होने से रोकने की यूजर्स की क्षमता खत्म हो गई है। कंपनी का यह एक ऐसा कदम है जो मॉनिटरिंग और प्राइवेसी के बारे में एक नई बहस छेड़ देता है।

प्राइवेसी सेटिंग में बदलाव
हालांकि मेटा ने भारत में अपने रे-बैन स्मार्ट ग्लास के लिए सही लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इसने ग्लोबल लेवल पर मौजूदा यूजर्स को एक रिवाइज्ड प्राइवेसी पॉलिसी भेजी है। द वर्ज की एक रिपोर्ट में पता चला है कि मेटा अब डिफॉल्ट रूप से मेटा AI के साथ सभी वॉयस इंटरैक्शन को कलेक्ट करेगा और यूजर अब इस सेटिंग से ऑप्ट आउट नहीं कर सकते हैं।
पहले, यूजर के पास वॉयस रिकॉर्डिंग को बंद करने का ऑप्शन था, लेकिन वह ऑप्शन अब चला गया है। यूजर अभी भी अपने कलेक्टेड वॉयस डेटा को मैन्युअली हटा सकते हैं, लेकिन उन्हें सेटिंग में जाकर ऐसा करना होगा।
डिफॉल्ट रूप से सक्षम रहेगा कैमरा
रे-बैन यूजर्स को मेटा के ईमेल में यह भी बताया गया है कि मेटा AI के साथ कैमरा यूज अब डिफॉल्ट रूप से इनेबल होगा, जब तक कि यूजर वॉयस असिस्टेंट ट्रिगर फेज 'हे मेटा' को बंद नहीं करना चुनते हैं।
ईमेल में लिखा गया है कि कैमरे के इस्तेमाल के साथ मेटा एआई हमेशा आपके ग्लासेस पर इनेबल कर सकता है, जब तक कि आप 'हे मेटा' को बंद न कर दें। आपकी आवाज की रिकॉर्डिंग डिफॉल्ट रूप से कलेक्ट की जाती है और मेटा और अन्य मेटा प्रोडक्ट पर एआई को बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल की जा सकती है।
क्या होगा आपकी फोटो और वीडियो का?
मेटा का दावा है कि ग्लासेस का इस्तेमाल करके कैप्चर की गई फोटो और वीडियो यूजर के डिवाइस पर कलेक्ट की जाती हैं, जब तक कि यूजर उन्हें मेटा प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम पर अपलोड न करें। अगर मीडिया का उपयोग मेटा एआई के साथ किया जाता है या अगर क्लाउड प्रोसेसिंग इनेबल है तो मेटा अपनी सर्विसेज को बेहतर बनाने के लिए उस डेटा को एक्सेस कर सकता है।
यूजर्स अभी भी मेटा एआई से ऑप्ट आउट कर सकते हैं। मेटा इस बात पर जोर दे रहा है कि यूजर्स के पास अभी भी कंट्रोल है, लेकिन केवल तभी जब वे "हे मेटा" को पूरी तरह से इनेबल कर दें। इसके बिना, आवाज और कैमरा डेटा डिफॉल्ट रूप से डेटा को कलेक्ट करना जारी रखेंगे।
भारत में जल्द होगा लॉन्च
मेटा ने मूल रूप से 2021 में अपनी रे-बैन स्टोरीज लॉन्च की और 2023 में दूसरी पीढ़ी का मॉडल पेश किया। रीयल-टाइम ट्रांसलेशन, हैंड्स-फ्री मैसेजिंग, फोन कॉल, म्यूजिक प्लेबैक और तुरंत फोटो/वीडियो कैप्चर जैसी AI-बेस्ट सुविधाओं के साथ, चश्मे को मॉडर्न वियरेबल के रूप में पेश किया गया है।
जैसा कि मेटा भारत में अपने ऑफिशियली डेब्यू की तैयारी कर रहा है, यूजर्स को AI सुविधा और डेटा प्राइवेसी के बीच चयन करना पड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








