Home
News

Meta के Ray-Ban Meta Smart Glasses जल्द होंगे भारत में लॉन्च, जानें खासियतें और फीचर्स

Ray-Ban Meta Smart Glasses Launch India:टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक खास कदम उठाते हुए Meta ने जानकारी दी है कि उसके स्मार्ट ग्लासेस Ray-Ban Meta Smart Glasses अब जल्द ही भारत, मेक्सिको, और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में लॉन्च किए जाएंगे। ये मॉडर्न एआई-सक्षम स्मार्ट ग्लासेस EssilorLuxottica के सहयोग से विकसित किए गए हैं।

इनकी मदद से आप हाथों के बिना Meta AI को एक्सेस कर सकते हैं, जिसमें लाइव ट्रांसलेशन, म्यूजिक कंट्रोल्स, मैसेजिंग जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं। यहां हम आपको मेटा के स्मार्ट ग्लासेस से जुड़ी सारी जरूरी जानकारी शेयर कर रहे हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Meta के Ray-Ban Meta Smart Glasses  भारत में होंगे लॉन्च

Ray-Ban Meta Smart Glasses के खास फीचर्स

Ray-Ban Meta Smart Glasses की मदद से आप Meta AI से बातचीत शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल "Hey Meta" कहना होगा। इसके जरिए यूज़र रियल-टाइम सवाल-जवाब, म्यूजिक प्लेबैक, क्रिएटिव प्रॉम्प्ट्स और हैंड्स-फ्री कम्युनिकेशन जैसे काम कर सकते हैं।

इन ग्लासेस में इन-बिल्ट कैमरा और स्पीकर मिलता है, जिससे यूजर फोटो और वीडियो कैप्चर कर सकते हैं। इसके अलावा वे वॉट्सऐप, मैसेंजर और इंस्टाग्राम के जरिए वॉयस और वीडियो कॉल कर सकते हैं और सीधे मैसेज भेज सकते हैं।

लाइव ट्रांसलेशन और म्यूजिक इंटीग्रेशन

बता दें कि Meta ने इन ग्लासेस के सॉफ्टवेयर फीचर्स को भी अपग्रेड किया है। अब इसमें मिलने वाला लाइव ट्रांसलेशन फीचर इंग्लिश, फ्रेंच, इटालियन और स्पैनिश लैंग्वेज के बीच रीयल-टाइम वॉयस ट्रांसलेशन कर सकता है। खास बात ये है कि यूजर ऑफलाइन भी ट्रांसलेशन फीचर का फायदा उठा सकते हैं।

इसके अलावा, यूजर अपने फोन पर ट्रांसलेटेड ट्रांसक्रिप्ट भी देख सकते हैं, जिससे बातचीत और भी सहज बन जाती है।

म्यूजिक लवर्स के लिए स्मार्ट ग्लासेस Spotify, Amazon Music, Apple Music और Shazam से कनेक्ट हो सकते हैं। यूजर "Hey Meta" कहकर गाने पहचान सकते हैं या म्यूजिक प्ले करने का आदेश दे सकते हैं।

AI Vision फीचर का टेस्टिंग

बता दें कि कुछ चुनिंदा मार्केट्स में Meta एक नया और एडवांस AI विजन फीचर भी टेस्ट कर रही है, जो ग्लासेस को आसपास की चीजे देखने और उस पर रिएक्शन देने की क्षमता देता है, वो भी बिना हर बार वॉइस कमांड शुरू किए।

डिजाइन और स्टाइल

Ray-Ban Meta Smart Glasses को पहली बार सितंबर 2023 में पेश किया गया था। इससे पहले Meta ने 2021 में Ray-Ban Stories लॉन्च किए थे। नए वर्जन में कंपनी ने Skyler फ्रेम और कई नए लेंस विकल्प भी पेश किए हैं, जिससे यूजर्स अपनी पसंद और स्टाइल के अनुसार चुन सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X