Home
News

फैक्ट चेकिंग प्रोग्राम को बंद करेगा Meta!, Facebook और Instagram पर भी पड़ेगा प्रभाव, ये होंगे बदलाव

सोशल मीडिया कंपनी Meta ने बड़ी घोषणा करते हुए अपनी कंटेंट मॉडरेशन पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि कम्यूनिटी-ड्रिवेन सिस्टम का पक्ष लेते हुए फैक्ट-चेकिंग प्रोग्राम को अब बंद करने वाली है।

मेटा में आने वाला ये परिवर्तन X (Twiter) के कम्युनिटी नोट्स जैसा है। बता दें कि कंपनी इसकी शुरुआत अमेरिका से करेगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

फैक्ट चेकिंग प्रोग्राम को बंद करेगा Meta!, ये होंगे बदलाव

क्या होता है कम्युनिटी नोट्स?

अभी तक Facebook थर्ड पार्टी प्रोग्राम से फैक्ट-चैक किया करती थी। लेकिन हाल ही में की गई जुकरबर्ग की घोषणा के बाद यह प्रोग्राम बंद हो जाएगा और इसकी जगह कम्युनिटी नोट्स आ जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि कम्युनिटी नोट्स फीचर अभी तक एक्स प्लेटफॉर्म पर ही देखने को मिलता था।

लेकिन अब इसे मेटा में भी देखने को मिलेगा। यह फीचर्स यूजर्स को गलत जानकारी की फैक्ट चेकिंग करने में मदद करता है। इस फीचर के बाद अगर कोई गलत जानकारी वाली पोस्ट अपलोड करता है, तो उसके नीचे उसका सही खंडन और संदर्भ आ जाएगा।

क्यों बंद कर रही है कंपनी फैक्ट-चेकिंग?

मेटा के सीईओ का कहना है कि फैक्ट चेकर्स राजनीतिक रूप से बहुत पक्षपाती रहे हैं। इसका सबसे ज्यादा असर अमेरिका में देखने को मिला है। मार्क जुकरबर्ग का यह भी कहना है कि फैक्ट चेकिंग प्रोग्राम की कई शिकायतों के बाद यह फैसला लिया गया है। सीईओ ने माना कि कंटेंट मॉडरेशन के लिए कॉम्पिलकेटेड सिस्टम में गलती की संभावना थी और इसी वजह से इसमें बदलाव की आवश्यकता महसूस हुई।

कुछ कंटेंट पॉलिसी को खत्म करने की प्लानिंग

इसके साथ ही कंपनी Facebook और Instagram की कंटेंट पॉलिसी को आसान बनाएगी। पॉलिसी में बदलाव के बावजूद जुकरबर्ग ने भरोसा दिलाया है कि मेटा ड्रग्स, आतंकवाद और बाल शोषण से जुड़े कंटेंट को आक्रामक रूप से नियंत्रित करना भी जारी रखेगी। इतना ही नहीं, कंपनी इमिग्रेशन और जेंडर आदि के मुद्दों पर भी लगी पाबंदी को खत्म करने करेगी।

कब आया था फैक्ट-चेकिंग प्रोग्राम?

जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने 2016 में पहली बार फैक्ट-चेकिंग प्रोग्राम को लॉन्च किया था। इसके लिए कंपनी थर्ड-पार्टी फैक्ट चेकर्स सर्विस की मदद लेती थी। ये फैक्ट चेकर इंटरनेशनल फैक्ट-चेकिंग नेटवर्क और यूरोपियन फैक्ट-चेकिंग स्टैंडर्ड्स नेटवर्स के सर्टिफाइड थे,जिसे अब कंपनी इस सर्विस को समाप्त करने जा रही है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Meta has made a big announcement and made a big change in its content moderation policy. The company's CEO Mark Zuckerberg has said that it is going to end the fact-checking program in favor of a community-driven system.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X