Home
News

अब लंबी लाइन में खड़े होने की टेंशन खत्म, WhatsApp से बुक होगा Metro Ticket, यहां जानें सभी स्टेप्स

 WhatsApp से बुक होगा Metro Ticket, इन स्टेप्स को करें फॉलो

अगर आपको भी मेट्रो से सफर करने के लिए टिकट काउंटर के बाहर लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अब आप बिना लाइन लगाए अपने मोबाइल से ही मेट्रो का टिकट कर सकते हैं, जी हां आपने बिल्कुल सही सुना है। अब से WhatsApp यूजर्स को यह नई सुविधा दी जा रही है, जिसके तहत अब आपको Metro Ticket के लिए लंबी लाइन में परेशान होने की जरूरत नहीं है। फिलहाल चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड ने व्हाट्सएप से ई-टिकट की सुविधा को शुरू कर दिया है। जिसके तहत अब यात्री इस मैसेजिंग ऐप की मदद से टिकट बुक कर सकेंगे। तो आइए आपको आगे इस ऐप के जरिए कैसे टिकट बुक करना है इसका तरीका बताते हैं।

सबसे पहले चेन्नई में शुरू हुई सुविधा

चेन्नई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपने यात्रियों के लिए इस सुविधा को इसी हफ्ते से शुरू कर दिया है। चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड के एमडी ई सिद्दीकी की मौजूदगी में ई-टिकट सुविधा को लॉन्च किया गया है।
आपको बता दें, यात्रियों को व्हाट्सएप से मेट्रो टिकट बुक करने पर 20 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। आपको बता दें, चेन्नई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कैरिक्स के साथ मिलकर व्हाट्सएप चैटबॉट-आधारित क्यूआर टिकटिंग सर्विस को तैयार किया है, जिसकी मदद से अब मेट्रो यात्री ई-टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। फिलहाल इसे चेन्नई में शुरू किया गया है, लेकिन इस सुविधा का लाभ दिल्ली, कोलकाता सहित अन्य मेट्रो सिटी यात्रियों को भी दिया जाएगा।

 WhatsApp से बुक होगा Metro Ticket, इन स्टेप्स को करें फॉलो

जानें सभी स्टेप्स

सबसे पहले आप अपना व्हाट्सएप ओपन करें और सीएमआरएल (CMRL) व्हाट्सएप नंबर (+91 8300086000) पर Hi लिखकर भेजें। इस दौरान चैट स्टार्ट करने के लिए यूजर्स क्यूआर कोड का भी यूज कर सकते हैं। अब शहर के सभी मेट्रो स्टेशन की लिस्ट आपको दिखने लगेगा। जिसमें आपको दो ऑप्शन मिलेंगे। टिकट बुक करें और नजदीकी मेट्रो स्टेशन सर्च करें। जिसमें से आपको बुक योर टिकट ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद अब आपको अपने स्टेशन का चुनाव करने का ऑप्शन मिलेगा। जिसपर क्लिक कर आप अपना आ टिकट बुक कर सकते हैं। आपको बता दें एक यात्रि एक बार में केवल छह टिकट ही बुक कर सकता है। इसके बाद आप यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग या क्रेडिट/डेबिट कार्ड की मदद से भुगतान कर सकते हैं। सफल भुगतान होने के बाद आपको एक क्यूआर टिकट मिल जाएगा। जिसकी मदद से आप आसानी से यात्रा कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Now WhatsApp users can also book Metro Tickets through this messaging app. At present, Chennai Metro Rail Limited has started the facility of e-ticketing through WhatsApp. Under which now passengers will be able to book tickets with the help of this messaging app.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X