Home
News

अब फ्लिपकार्ट पर भी खरीद सकेंगे 108 MP कैमरा वाला Mi 10

Mi 10 शाओमी का एक 5जी सपोर्ट वाला फोन है और इस फोन ने काफी सारे भारतीय यूज़र्स को आकर्षित करने में कामयाबी पायी है। इस स्मार्टफोन को जब लॉन्च किया गया था तो ये सिर्फ अमेज़न इंडिया और शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट mi.com पर ही बिक्री के लिए उपलब्ध था। अब इस फोन को फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।

अब फ्लिपकार्ट पर भी खरीद सकेंगे 108 MP कैमरा वाला Mi 10

Mi 10 की अब फ्लिपकार्ट पर भी होगी बिक्री

Mi 10 के स्मार्टफोन को अभी तक बिक्री के लिए सिर्फ अमेज़न और शाओमी के वेबसाइट mi.com पर ही लिस्ट किया गया था लेकिन अब इस फोन को फ्लिपकार्ट पर भी बिक्री के लिए लिस्ट कर दिया गया है। इस फोन को यूज़र्स अब फ्लिपकार्ट पर भी खरीद सकते हैं।

इस फोन को खरीदने के लिए यूज़र्स को 49,999 रुपए की कीमत अदा करनी होगी। इस कीमत में यूज़र्स को 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा, जो 8 जीबी रैम के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 54,999 रुपए है। इस फोन के कलर ऑप्शन की बात करें तो कंपनी ने इस फोन को कोरल ग्रीन और ट्वाइलाइट ग्रे कलर में बिक्री के लिए पेश किया है।

इस फोन में कंपनी ने 6.67 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट भी दिया गया है। इस फोन के डिस्प्ले में कंपनी ने एक पंच होल कटआउट दिया गया है। इस फोन में एक कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है।

इस फोन का प्रोसेसर और कैमरा सेटअप

इस फोन का प्रोसेसर इस फोन के प्रोसेसर की बात करें ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 8 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS 3.0 स्टोरेज दिया गया है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 4 कैमरों का सेटअप और 5जी सपोर्ट भी दिया है।

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह कैमरा 7 एलीमेंट लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इसमें OIS सपोर्ट और 1/1.33-इंच सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 13 मेगापिक्सल का एक वाइड एंगल लेंस शामिल है। इसके अलावा इस फोन में तीसरा और चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। इस फोन के कैमरे से 8K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा दिया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Mi 10 is a 5G support phone from Xiaomi and this phone has been successful in attracting a lot of Indian users. When this smartphone was launched, it was available for sale only on Amazon India and Xiaomi's official website mi.com. Now this phone has been made available for sale on Flipkart.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X