Home
News

Mi 10 की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 108MP वाला होगा ये 5G फोन

Mi 10 की लॉन्च डेट अब कंफर्म हो गई है। इस फोन को अगले हफ्ते 13 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। अभी तक इस फोन की लॉन्च डेट कंफर्म नहीं हुई थी लेकिन अब वीबो की एक पोस्ट ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि Mi 10 की लॉन्चिंग 13 फरवरी को होगी।

Mi 10 की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 108MP वाला होगा ये 5G फोन

आपको बता दें कि MWC 2020 से ठीक एक दिन पहले 23 फरवरी को स्पेन के बार्सिलोना में भी लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया है। इस लॉन्च इवेंट के लिए भी मीडिया इनवाइट भेजा जाना शुरू हो चुका है। Mi 10 के साथ-साथ कंपनी 13 फरवरी को चीन में Mi 10 Pro भी लॉन्च कर सकती है या उसके लॉन्च का ऐलान कर सकती है।

13 फरवरी को लॉन्च होगा 5G फोन

वीबो पोस्ट के मुताबिक इस फोन को शाओमी कंपनी चीन में ऑनलाइन लॉन्च करने जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इस फोन को ऑनलाइन लॉन्च करने का कारण कोरोनोवायरस हो सकता है। इस फोन को चीन में 13 फरवरी को और ग्लोबल स्तर पर 23 फरवरी को बर्सिलोना में लॉन्च किया जाएगा।

इस स्मार्टफोन के लीक हुई स्पेसिफिकेशंस की ख़बरों के मुताबिक इस फोन में कंपनी 6.5 इंच की OLED डिस्प्ले दे सकती है। इस फोन के डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसके अलावा इस फोन को कंपनी Qualcomm Snapdragon 865 SoC चिपसेट प्रोसेसर के साथ पेश करेगी। Qualcomm Snapdragon 865 SoC चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला ये फोन संभवत: दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा। इसके अलावा इस फोन के कैमरा सेटअप के बारे में काफी बातें हो रही है।

108 मेगापिक्सल वाला स्मार्टफोन

इस फोन में कंपनी एक 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देने वाली है। वहीं इसका दूसरा कैमरा भी 48 मेगापिक्सल का होगा जबकि तीसरा 12 और चौथा 8 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा इस फोन में कंपनी एक 4500 एमएएच की दमदार बैटरी भी देगी जो कि 66W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इसके साथ ही इस फोन की बैटरी के साथ कंपनी एक 40W का फास्ट वायरलैस चार्जिंग भी दे सकती है।

Mi 10 की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 108MP वाला होगा ये 5G फोन

इस फोन की संभावित कीमत पर गौर करें तो इसका 12 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 3,799 RMB यानि करीब 38,870 रुपए और 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेद वाला स्मार्टफोन 4,099 RMB यानि करीब 42,000 रुपए का हो सकता है। इसके अलावा इस फोन का टॉप वेरिएंट 12 जीबी रैम और 512 जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा, जिसकी कीमत 4,499 रुपए यानि करीब 46,000 रुपए हो सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The launch date of the Mi 10 is now confirmed. This phone will be launched on February 13 next week. The launch date of this phone was not confirmed yet, but now a post by Weibo has confirmed that the launch of Mi 10 will be on February 13.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X