Home
News

Mi 10i अब से कुछ ही देर बाद होगा लॉन्च, यहां देखिए लाइव स्ट्रीमिंग

शाओमी अब से कुछ देर बाद अपना एक नया फोन लॉन्च करने जा रही है। इस फोन का नाम Mi 10i है। यह शाओमी का एक फ्लैगशिप प्रीमियम स्मार्टफोन है। आपको बता दें कि यह फोन दोपहर 12 बजे से एक लॉन्च इवेंट के जरिए पेश किया जाएगा। इस फोन के लॉन्च की लाइवस्ट्रीमिंग कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है। इसके अलावा कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी इस फोन की लॉन्चिंग को लाइव देखा जा सकता है।

Mi 10i अब से कुछ ही देर बाद होगा लॉन्च, यहां देखिए लाइव स्ट्रीमिंग

इस फोन की लॉन्चिंग के बारे में जानकारी देते हुए शाओमी इंडिया के हेड मनु कुमार जैन ने कहा कि इस फोन का नाम Mi 10i है और इसमें i इंडिया को दर्शाने के लिए लगाया गया है। उन्होंने बताया है कि इस फोन को खास तौर पर इंडिया के लिए इंडियन यूज़र्स की मांगों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इस फोन को अमेज़न पर एक नए पेज के साथ लिस्टेड कर दिया गया है। इस फोन की लॉन्चिंग देखने के लिए आप शाओमी इंडिया के किसी भी आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जा सकते हैं।

इस फोन की कीमत के बारे में तो कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन इस फोन की कीमत का एक सटीक अंदाजा जरूर लग गया है। दरअसल, शाओमी कंपनी ने अमेज़न की वेबसाइट पर इस फोन के लिए एक पेज बनाया है और उसमें यूज़र्स से एक सवाल पूछा गया है। उस सवाल में शाओमी ने पूछा है कि, आपको क्या लगता है कि Mi 10i की कीमत कितनी होगी? इस सवाल के साथ शाओमी ने कहा है कि ध्यान रहे, इस फोन में 108 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप, 5जी कनेक्टिविटी, स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर भी शामिल है।

इस फोन की शुरुआती कीमत

इस सवाल के जवाब के लिए शाओमी कंपनी ने 4 विकल्प भी दिए हैं।

1. ₹24,999
2. ₹25,499
3. ₹25,999
4. ₹26,499

इसका मतलब साफ है कि Mi 10i के शुरुआती वेरिएंट की कीमत इन्हीं चारों में से होगी। Mi 10i के पहले वेरिएंट की कीमत कम से कम 24,999 से 26,499 रुपए के बीच में ही होगी। हालांकि हाई वेरिएंट की कीमत ज्यादा हो सकती है।

Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi is going to launch a new phone after a while from now. The name of this phone is Mi 10i. This is a flagship premium smartphone of Xiaomi. Let us know that this phone will be offered through a launch event from 12 noon. The livestreaming of the launch of this phone can be seen on the company's official website.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X