Home
News

Mi 10i कल होगा लॉन्च, जानिए 108 MP वाले इस शानदार फोन की कीमत

शाओमी कंपनी अपना एक नया फोन कल लॉन्च करने जा रही है। इस फोन का नाम Mi 10i है। यह फोन Mi 10 सीरीज का एक नया फोन होगा। इस फोन में कंपनी बहुत सारे खास और बेहतरीन फीचर्स देने जा रही है। इस वजह से यह शाओमी का फ्लैगशिप प्रीमियम स्मार्टफोन है। इस फोन को कल यानि 5 जनवरी, 2021 को दोपहर 12 बजे ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा।

Mi 10i कल होगा लॉन्च, जानिए 108 MP वाले इस शानदार फोन की कीमत

Mi 10i कल होगा लॉन्च

इस फोन की लॉन्चिंग के बारे में जानकारी देते हुए शाओमी इंडिया के हेड मनु कुमार जैन ने कहा कि इस फोन का नाम Mi 10i है और इसमें i इंडिया को दर्शाने के लिए लगाया गया है। उन्होंने बताया है कि इस फोन को खास तौर पर इंडिया के लिए इंडियन यूज़र्स की मांगों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इस फोन को अमेज़न पर एक नए पेज के साथ लिस्टेड कर दिया गया है। इस फोन की लॉन्चिंग देखने के लिए आप शाओमी इंडिया के किसी भी आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जा सकते हैं।

इस फोन की कीमत के बारे में तो कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन इस फोन की कीमत का एक सटीक अंदाजा जरूर लग गया है। दरअसल, शाओमी कंपनी ने अमेज़न की वेबसाइट पर इस फोन के लिए एक पेज बनाया है और उसमें यूज़र्स से एक सवाल पूछा गया है। उस सवाल में शाओमी ने पूछा है कि, आपको क्या लगता है कि Mi 10i की कीमत कितनी होगी? इस सवाल के साथ शाओमी ने कहा है कि ध्यान रहे, इस फोन में 108 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप, 5जी कनेक्टिविटी, स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर भी शामिल है।

इस फोन की शुरुआती कीमत

इस सवाल के जवाब के लिए शाओमी कंपनी ने 4 विकल्प भी दिए हैं।

1. ₹24,999
2. ₹25,499
3. ₹25,999
4. ₹26,499

इसका मतलब साफ है कि Mi 10i के शुरुआती वेरिएंट की कीमत इन्हीं चारों में से होगी। Mi 10i के पहले वेरिएंट की कीमत कम से कम 24,999 से 26,499 रुपए के बीच में ही होगी। हालांकि हाई वेरिएंट की कीमत ज्यादा हो सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi company is going to launch a new phone tomorrow. The name of this phone is Mi 10i. This phone will be a new phone of Mi 10 series. In this phone, the company is going to give many special and best features. Because of this, it is Xiaomi's flagship premium smartphone. This phone will be launched globally tomorrow i.e. January 5, 2021 at 12 noon.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X