Home
News

Mi 11 और Mi 11 Pro की फरवरी में लॉन्च होने की संभावना, जानिए कैमरा, कीमत और फीचर्स

शाओमी कंपनी अपने एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। इस फोन का नाम Mi 11 Pro होगा। इस फोन के बारे में कुछ जानकारियां मिली है, जिसे हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं। इस फोन के बारे में कंपनी का कहना है कि इसमें 120X ज़ूम करने की सुविधा दी गई है।

Mi 11 और Mi 11 Pro की फरवरी में लॉन्च होने की संभावना, जानिए कैमरा, कीमत और फीचर्स

Mi 11 Pro:एक नया स्मार्टफोन

एक टिप्सटर ने इस फोन के बारे में कुछ संभावित जानकारियों के बारे में बताते हुए जानकारी दी है कि इश फोन में कंपनी क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दे सकती है। इसका पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस की क्षमता 120X ज़ूम की होगी। इस सेटअप का पहला कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। असल में यह कैमरा 4:1 पिक्सल बाइनिंग का है और उसकी वजह से. इस फोन का यह पहला रियर कैमरा 200 मेगापिक्सल का हो जाता है।

इस फोन में 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल शूटर लेंस भी दिया जा सकता है, जो संभवत: इस फोन का दूसरा रियर कैमरा होगा। वहीं इस फोन का तीसरा कैमरा सेंसर भी 48 मेगापिक्सल का बताया जा रहा है, जो टेलीफोटो शूटर लेंस के साथ आने की संभावना है।

Mi 11 का ग्लोबल वेरिएंट भी होगा लॉन्च

इस फोन के अलावा एक और फोन है Mi 11. इस फोन को पिछले महीने दिसंबर में लॉन्च किया गया था। अब कहा जा रहा है कि इस फोन का एक ग्लोबली वेरिएंट भी लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी इस फोन के ग्लोबली लॉन्च की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हालांकि एक फोन के मॉडल को हाल ही में नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकॉम कमिशन (NBTC) में लिस्ट किया गया था. जिसका मॉडल नंबर कथित तौर पर M2011K2G है। इस फोन के बारे में एक टिप्सटर का कहना था कि इस फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की सुविधा दी गई है।

वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला है। Mi 11 के बारे में कहा जा रहा है कि इस फोन को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है वहीं Mi 11 Pro भी अगले महीने यानि फरवरी में ही लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि आपको बता दें कि इस ख़बर की कोई भी आधिकारिक पुष्टि हम नहीं कर रहे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi company is about to launch one of its new smartphones. The name of this phone will be Mi 11 Pro. Some information has been received about this phone, which we are going to share with you. Regarding this phone, the company says that it has the facility of zooming 120X.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X