श्याओमी ने लॉन्च किया Mi 6 का 4GB रैम वैरिएंट फोन
श्याओमी मी 6 को कंपनी ने सिंगल डे सेल से पहले 4जीबी रैम वैरिएंट में लॉन्च किया है। इस नए वैरिएंट को कंपनी ने चाइना में ही पेश किया है फोन का यह वैरिएंट सिंगल डे के दौरान 11 नवंबर को सेल के लिए उपलब्ध होगा।
बता दें कि Mi6 स्मार्टफोन को श्याओमी ने इसी साल के शुरुआत में लॉन्च किया था, तब यह फोन 6जीबी रैम वैरिएंट में उपलब्ध था। साथ ही इसका एक सिरेमिक एडिशन भी पेश किया गया था, जो दिखने में बेहद खुबसूरत था।

श्याओमी एमआई 6 स्मार्टफोन 5.5 इंच की डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में जो डिस्प्ले दिया गया है उससे यूज़र्स की आंखों पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है। इस फोन में रीड मोड दिया गया है, जो कि फोन के डिस्प्ले पर हानिकारक ब्लू रेज़ के असर को कम कर देता है।

स्नैपड्रैगन 835 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ ही श्याओमी एमआई 6 में ग्राफ़िक्स के लिए अड्रेनो 540 ग्राफ़िक्स कार्ड सपोर्ट दिया है। वहीं फोन की रैम 6जीबी की है। यह फोन 64जीबी और 128जीबी के दो वैरिएंट में आएगा। इस फोन में 3350 mAh बैटरी दी गई है जो एक दिन का बैटरी लाइफ देती है।
श्याओमी एमआई 6 में 12एमपी का डूअल कैमरा सेटअप है। यानी कि रियर कैमरा फोटो अब और भी शानदार होंगी। इस फोन का एक 12एमपी का सेंसर वाइड एंगल लेंस है और दूसरा टेलीफ़ोटो लेंस है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications