Mi A3 यूज़र्स का फोन मुफ्त में होगा ठीक, एंड्रॉयड 11 अपडेट इंस्टॉल करने के बाद हुआ था खराब
Mi A3 यूज़र्स के लिए अब एक अच्छी ख़बर आई है। शाओमी के इस गूगल एंड्रॉयड वन फोन में नए एंड्रॉयड 11 के अपडेट आने के बाद जो दिक्कत हुई है, उसका समाधान शाओमी कंपनी मुफ्त में करेगी। शाओमी कंपनी ने ऐलान किया है कि जिन भी यूज़र्स का Mi A3 फोन नए एंड्रॉयड 11 अपडेट आने की वजह से खराब हो गया है, उनका फोन कंपनी मुफ्त में रिपेयर करेगी।
Mi A3 यूज़र्स के लिए राहत
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से शाओमी के इस स्मार्टफोन Mi A3 को लेकर बवाल मचा हुआ है। दरअसल इस फोन के लिए शाओमी कंपनी ने पिछले महीने एंड्रॉयड 11 का अपडेट जारी किया था लेकिन अपडेट को इंस्टॉल करने के बाद यूज़र्स का ये फोन खराब हो गया। यूज़र्स ने इसकी शिकायत ट्विटर और तमाम सोशल मीडिया के माध्यमों से कंपनी को की और उनके खराब हुए फोन को ठीक करने की मांग की।
शाओमी मुफ्त में ठीक करेगी फोन
शाओमी कंपनी को जब पता चला है उनके द्वारा जारी किए गए इस फोन के अपडेट में काफी सारे बग्स हैं, तो कंपनी ने अपने अपने इस नए अपडेट के रोल आउट को बंद कर दिया और उसके बाद यूज़र्स की मांग को मानते हुए ऐलान किया कि, जिन भी यूज़र्स का Xiaomi Mi A3 फोन नए अपडेट आने की वजह से खराब हुआ है, उनका फोन कंपनी मुफ्त में ठीक करेगी।
Mi A सीरीज के हर फोन में आई परेशानी
Mi A सीरीज के हर स्मार्टफोन के साथ ऐसी परेशानियां देखने को मिली है। हर स्मार्टफोन में अपडेट इंस्टॉल करते वक्त परेशानी आती है। Mi A1 में एंड्रॉयड पाई का अपडेट जारी करते वक्त दिक्कत आई थी। वहीं Mi A2 Lite में भी ये दिक्कत देखने को मिली थी, इसलिए शाओमी कंपनी को तीन बार एंड्रॉयड 10 का अपडेट जारी करना पड़ा था। अब Mi A3 में भी वैसी ही परेशानी देखनो को मिल रही है।
Mi A3 की बढ़िया स्पेसिफिकेशंस
हालांकि Mi A3 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा समेत तीन कैमरों का सेटअप दिया हुआ है। वहीं इस फोन में सेल्फी के लिए भी कंपनी ने 32 मेगापिक्सल का एक बेहतरीन कैमरा दिया है। इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट वाले इस फोन का डिस्प्ले काफी स्मूथ और फुल एचडी है। इस फोन की खास बात इस फोन का लुक है। इस फोन का बैक लुक देखकर आपको इस फोन से प्यार हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








