Home
News

Mi Beard Trimmer की बिक्री शुरू, कम कीमत ज्यादा फीचर्स

शाओमी ने हाल ही में अपना एक ट्रीमर लॉन्च किया है। इस ट्रीमर का नाम Mi Beard Trimmer है। इस ट्रीमर को कंपनी ने 1,199 रुपए की कीमत में लॉन्च किया है। भारत में शाओमी कंपनी ने पहली बार अपना ट्रीमर लॉन्च किया है। हालांकि चीन में शाओमी के ट्रीमर पहले से ही मार्केट में मौजूद है। भारत में लॉन्च होने वाले ट्रीमर में काफी सारी खासियतें हैं। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आप आज से खरीद सकते हैं।

Mi Beard Trimmer की बिक्री शुरू, कम कीमत ज्यादा फीचर्स

शाओमी ने अपने नए प्रॉडक्ट Mi Beard Trimmer को बिक्री के लिए पेश कर दिया है। आज से इस ट्रीमर को mi.com से खरीदा जा सकता है। लिहाजा अगर आप भी अपनी ढाढ़ी को शाओमी प्रॉडक्ट से अलग और बढ़िया लुक देना चाहते हैं आप इस प्रॉडक्ट को बुक कर सकते हैं। आज दोपहर 12 बजे से इस प्रॉडक्ट की बिक्री शुरू हो गई है।

शाओमी के इस ट्रीमर का नाम Mi Beard Trimmer है। शाओमी ने अपने इस ट्रीमर को लॉन्च करने के साथ इसकी एक टैगलाइन दी है, जिसमें लिखा है कि, "Made for the modern man" है। इसमें 40 अलग-अलग लेंथ की सेटिंग दी गई है। इसका मतलब आप 40 अलग-अलग साइज में अपनी बियर्ड को काट सकते हैं। इसमें दो कॉम्ब दिए गए हैं। एक कॉम्ब का साइज 0.5mm - 10mm है और दूसरे कॉम्ब का साइज 10.5mm - 20mm है।

इसकी ब्लैड को भी स्किन फ्रैंडली बताया जा रहा है। इसके अलावा इसकी बैटरी भी काफी दमदार लग रही है। इसका चार्जिंग टाइम 2 घंटे है और ये 90 मिनट तक नॉन स्टॉप वर्क कर सकता है। इसमें क्विक चार्ज की भी सुविधा है। अगर आप इसे 5 मिनट चार्ज करेंगे तो ये 10 मिनट तक वर्क करेगा। इसके अलावा इसमें 5V अडेप्टर का सपोर्ट भी है।

इसके अलावा इसके बॉडी पर बैटरी इंडीकेटर भी है, जिसे देखकर आप पता लगा सकते हैं कि ट्रीमर में कितनी बैटरी बची है। इस ट्रीमर को यूज़र्स वर्साटाइल मोड में भी यूज़ कर सकते हैं। इसका मतलब आप इसे कोड के साथ और कोड के बिना भी यूज़ कर सकते हैं। अगर बैटरी खत्म हो जाए और आपको तुरंत इस्तेमाल करना है तो आप कोड लगाकर कर सकते हैं।

यह वॉटर प्रूफ भी है। इस ट्रीमर को पूरी चरह से वॉटर प्रूफ बनाया गया है। इसकी बॉडी IPX7 फुली वॉशेबल है। इसकी पूरी बॉडी हाइड्रो-रेसिसटेंट भी है। आप इसे अपने सुविधा अनुसार पानी से धोकर भी साफ कर सकते हैं। इसका ऊपरी भाग में अगर सीधा पानी चला भी जाए तो इसमें कोई ख़राबी नहीं आएगी।

आपको बता दें कि कंपनी ने अपने इस प्रॉडक्ट की कीमत सिर्फ 1,199 रुपए रखी है। इसको आप शाओमी के स्टोर mi.com से जाकर खरीद सकते हैं। इसको फ्री डिलिवर किया जा रहा है। आप इसे चाहे तो अभी भी जाकर खरीद सकते हैं।

इसका डिजाइन भी काफी खूबसूरत है। यह ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है। यह देखने में ही काफी अच्छा लगता है। इसको इस हिसाब से बनाया गया है कि यह पकड़ने में काफी अच्छा ग्रिप बनता है, जिससे आप आसानी से इसका इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके बॉडी में अलग-अलग साइज में बियर्ड कट लेंथ सेट करने के लिए एक राउंड की भी दिया गया है।

इसके अलावा इसमें एक ट्रैवल मोड भी है। इसका मतलब यह एक ट्रैवल पाउच के साथ आता है। अगर आप कहीं ट्रैवल पर इस ट्रीमर को अपने साथ ले जा रहे हैं तो इसमें एक लॉक की है। उसको ऑन करने के बाद आपका ट्रीमर ऑफ हो जाएगा और उसमें किसी भी तरह का कोई वर्क नहीं होगा। आप उसे दोबारा अनलॉक करके यूज़ कर सकते हैं। इससे आपके ट्रीमर की बैटरी भी सेफ रहेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi has introduced his new product to Mi Beard Trimmer for sale. From today, this trimmer can be purchased from mi.com. So if you want to give your shadhi a different look and a better look than Xiaomi products you can book this product. Today the sale of this product has started from 12 noon.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X