Home
News

Mi Fun Festival: अगले तीन दिन गेम खेलो और शाओमी प्रॉडक्ट जीतो

शाओमी कंपनी अपने इनोवेटिव आइडिया के लिए जानी जाती है। भारत में अपने स्मार्टफोन और अन्य प्रॉडक्ट्स पर लोगों का भरोसा जीतने और उन्हें अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए शाओमी ने कई तरह से अनोखे तरीके अपनाए हैं। इसके लिए शाओमी हमेशा कोई ना कोई इनोवेटिव यानि नया और अनोखा आइडिया या प्लान लेकर आता है। इस बार भी कंपनी ने कुछ ऐसा ही किया है।

Mi Fun Festival: अगले तीन दिन गेम खेलो और शाओमी प्रॉडक्ट जीतो

इस बार कंपनी अपना एक कॉन्टेस्ट शुरू किया, जिसे खेलकर जीतने पर यूजर्स को कई तरह के प्रॉडक्ट्स गिफ्ट में दिए जाएंगे। इस कॉन्टेस्ट का नाम Mi Fan Festival 2019 है। यह कॉन्टेस्ट तीन दिन तक चलेगा। इसमें यूजर्स को गेम खेलने का मौका मिलेगा और इसे खेलकर यूजर्स शाओमी के कई प्रॉडक्ट जीत सकते हैं।

गेम खेलो मोबाइल जीतो

आपको बता दें कि आज इस कॉन्टेस्ट का पहला दिन है। आज शाओमी ने अपने इस फन फेस्टीवल में यूजर्स के लिए Fun & Furious रेसिंग गेम को रखा है। अगर आप इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेकर, गेम खेलकर गिफ्ट जीतना चाहते हैं तो आपको Mi Store अपने मोबाइल में डाउनलोड करना होगा। डाउनलोड होने के बाद आपको Fun & Furious रेसिंग गेम का लिंक दिखेगा। उस पर क्लिक करें और गेम खेलें।

इसके बाद आपको इस गेम को खेलना होगा। Fun & Furious एक रेसिंग गेम है। इसमें आपको चार गाड़ियां मिलेगी जिसको लेकर आपको रेसिंग गेम खेलनी होगी। इसमें से चौथी गाड़ी का इस्तेमाल करने के लिए आपको Tik-Tok ऐप भी डाउनलोड करना होगा। यह गेम आपको 6 अन्य खिलाड़ियों के साथ खेलना होगा। आप चाहे तो अपने 6 दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ भी इस गेम को खेल सकते हैं। अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ गेम खेलने के लिए आप उन्हें व्हाट्सऐप, फेसबुक जैसे माध्यमों के जरिए इनवाइट्स भेज सकते हैं। अगर आपके साथ कोई खेलने वाला नहीं है तो आपको रैंडम प्लेयर्स के साथ खेलना होगा।

Redmi Note 7 जीतने का मौका

Fun & Furious गेम जीतने के बाद यूजर्स को कई शाओमी प्रॉडक्ट्स मिल सकते हैं। इसमें यूजर्स शाओमी का नया स्मार्टफोन Redmi Note 7 भी जीत सकते हैं। इसके अलावा शाओमी हेडफोन, डिस्काउंट कूपन समेत कई चीजें जीत सकते हैं। विजेताओं के इनामों की घोषणा इस कॉन्टेस्ट के अंतिम दिन यानि 6 अप्रैल को 23:59 (UTC 5:30) को होगी। भारतीय समयनुसार इनामों की घोषणा 7 अप्रैल सुबह 5:29 मिनट पर होगी। इस गेम के बारे में कई अन्य नियम और शर्तें भी हैं, जो आप गेम पेज पर जाकर पढ़ सकते हैं। लिहाजा अगर आप गेम के शौकिन हैं तो आप आज से अगले तीन दिन तक इस गेम को खेलकर शाओमी प्रॉडक्ट्स जीत सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xioami always comes up with some innovative, new and unique idea or plan. This time too the company has done something similar. This time, the company started its own contest, which will be given to the users in a variety of products gift after winning the game. The name of this contest is Mi Fan Festival 2019. This contest will last for three days.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X