MI ने पेश किया क्रेडिट ऐप, मिलेगा पर्सनल लोन
शाओमी बाजार में काफी अच्छा प्रर्दशन कर रहा है। अपने एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन के साथ कंपनी सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। बता दें, स्मार्टफोन के साथ-साथ शाओमी ने इस साल मई में अपनी एमआई क्रेडिट सेवा लॉन्च की थी। जो क्रेडिटबियर के सहयोग से काम करता है।

एक ऑनलाइन लिडिंग प्लेटफॉर्म है जो जल्दी और आसान पर्सनल लोन देने की सुविधा प्रदान कर रहा है। एमआई क्रेडिट सेवा ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां युवा पेशेवर कम अवधि के लिए जल्द पर्सनल लोन पाया जा सकता है। बता दें, यह सुविधा अब एमआईयूआई ऐप के रूप में भी उपलब्ध है। जो भारत में शाओमी डिवाइस पर प्रमुख ऑपरेटिंग सिस्टम की तरह काम करता है।
शाओमी की क्रेडिट सेवा
एमआई क्रेडिट सेवा का लाभ उठाने के लिए एमआईयूआई ऐप को शाओमी स्मार्टफोन पर डाउनलोड किया जा सकता है। जो आपको आसानी से पर्सनल लोन पाने में मदद करेगा। यहां यह बात ध्यान देने योग्य है कि शाओमी किसी को अपनी तरफ से लोन प्रदान नहीं कर रहा है, बल्कि लोन पाने के लिए आपको सुविधा प्रदान करता है। साथ ही क्रेडिट यूजर्स द्वारा योग्य यूजर्स को लोन देने के लिए पूरी तरह से ऑनलाइन प्रक्रिया पर केवाईसी प्राधिकरण का उपयोग करता है।
MySmartPrice की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि लोन के सारे पैसे डायरेक्ट आपके बैंक अकाउंट में क्रेडिट कराए जाते हैं। इस लोन को लेने वाले यूजर की ब्याज दरें प्रति माह 1.8 प्रतिशत से शुरू होती हैं। KreditBee प्लेटफार्म पर्सनल लोन के तहत 1,000 रुपये से 1,00,000 रुपये तक लोन दिया जाता है।
कैसी है प्रक्रिया
यह उन युवा पेशेवरों को लक्षित करता है, जिन्हें वेतन प्राप्त करने से पहले खर्चों को कवर करने के लिए जल्द से जल्द पैसो की जरूरत होती है। बता दें KreditBee प्लेटफॉर्म ने अपनी सर्विस को बढ़ावा देने और शाओमी की पहुंच के माध्यम से यूजर्स तक आसानी से पहुंच प्राप्त करने के लिए भारत में शीओमी के साथ साझेदारी की है। नया ऐप यूजर्स को पर्सनल लोन पाने और जल्द से जल्द लाभ उठाने के लिए और भी आसान बनाता है।
बता दें, इस समय KreditBee सेवा की एमआई क्रेडिट सेवा पर एकमात्र ऐसा जरिया है, जो लोन प्रदान करता है। साथ ही यह आने वाले भविष्य में और अधिक सेवाएं प्रदान करने के लिए अपनी सेवाओं का विस्तार कर सकता है। साथ ही इस कदम से शाओमी को भी ऐसा मौका मिल रहा है, जिससे वह यूजर्स को स्मार्टफोन प्रदान करने के साथ-साथ और भी कई सेवाएं प्रदान कर सकें। शाओमी का यह कदम उसके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications