शाओमी ने लांच की प्योर कॉटन टी-शर्ट, कीमत मात्र 499 रु
दिल्ली धुआं-धुआं है, समुद्र का पानी बढ़ रहा है, हर जगह पेड़ लगाने की बात हो रही है ऐसे में शाओमी की ये छोटी से पहल या फिर कहे इको फ्रेंडली प्रोडक्ट मार्केटिंग काफी अच्छी है।
दूसरी कंपनियों को भी अपने प्रोडेक्ट के लिए ऐसी सीख लेनी चाहिए। शाओमी ने भारत में इको फ्रेंडली प्रोडेक्ट की रेंज में नई Mi ऑरगेनिक T-shirt लांच कर दी है। इससे पहले शाओमी धूल और धुआं से बचने के लिए मास्क भी बाजार में उतार चुका है। येटी-शर्ट दो रंगो में खरीदी जा सकती है।

कंपनी ने ब्लैक और व्हाइट कलर की Mi T-shirt की खासियतें भी बताई हैं जैसे ये पूरी तरह से इको फ्रेंडली हैं, 100% ऑर्गेनिक कॉटन से बनी हुईं हैं जो ग्लोबल ऑर्गेनिक टेक्सटाइल स्टैंडर्ड से सर्टिफाइड भी हैं।

वैसे कॉटन की कई टी-शर्ट आपको मिल जाएंगे लेकिन Mi का कहना है इन T-shirt को बनाने में जिस कॉटन का यूज़ किया गया है उसमें किसी भी प्रकार के पेस्टिसाइड और टॉक्सिक चीजो का प्रयोग नही हुआ है।
ये न सिर्फ पहनने में आरामदायक है बल्कि इसका फैब्रिक भी हवादार है। टी-शर्ट में पीछे और बाहों के किनारे में मी का रिफ्लेक्टिव लोगो बना हुआ है।

ये है रियल इको फ्रेंडली
इसकी सबसे अच्छी बात मुझे लगी हर टी-शर्ट के साथ आपको तुलसी का एक बीज मिलता है जो इसके टैग में बंद है , इस टैग को काटकर आप सीधे मीट्टी में बो सकते हैं और कुछ दिन में तुलसी का पौधा निकल आएगा हुआ न ये रियल इको फ्रेंडली प्रोडेक्ट।
ये टैग पूरी तरह से बायोडिग्रेडेबल है यानी इससे मीट्टी को कोई नुकसान भी नहीं होगा और टैग उसमें मिल भी जाएगा। मी टी-शर्ट स्मॉल से लेकर एक्ट्रा लार्ज साइज़ में उपलब्ध है इसे मेन और वुमेन दोनो पहन सकते हैं।
कितने की है और कहा से खरीदें
इसके लिए आपको लोन लेने जरूरत नहीं है मी टी-शर्ट Mi.com 499 रु से खरीदी जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications