Mi Super Sale एक बार फिर हुआ शुरू, ढेरों ऑफर्स से भरपूर
अगर आप आजकल स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे तो आपको फायदा हो सकता है। दरअसल इन दिनों स्मार्टफोन खरीदने पर कई कंपनियां डिस्काउंट या कुछ ना कुछ ऑफर्स दे रही है। फ्लिपकार्ट कंपनी ने मोबाइल सेल का आयोजन किया है तो वहीं चीन की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने भी Mi Super Sale एक बार फिर से शुरू कर दिया है।

शाओमी ने पिछले हफ्ते भी Mi Super Sale का आयोजन किया था और अब आज से एक बार फिर इस सेल की शुुरुआत की है। यह सेल आज यानि 17 जून से 21 जून तक चलेगी। इस सेल में शाओमी कंपनी के बहुत सारे स्मार्टफोन्स पर अच्छा-खासा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इन स्मार्टफोन्स में शाओमी रेडमी 6, शाओमी रेडमी 6 प्रो, एमआई ए2, पोको एफ 1, रेडमी नोट 5 प्रो जैसे कई स्मार्टफोन शामिल हैं।
इन सभी स्मार्टफोन पर कंपनी इस सेल के दौरान अधिकतम 6000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन हैं तो उसे एक्सचेंज करने पर भी 3000 रुपए तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। हालांकि mi.exchange ऑफर सिर्फ एमआई ए2 और पोको एफ1 के लिए ही मिल रहा है।
इसके अलावा इस सेल में कुछ एक्सट्रा ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। अगर आप मोबीक्विक के जरिए पेमेंट करके अपना स्मार्टफोन खरीदेंगे तो आपको 10% का सुपरकैश मिलेगा। हालांकि इस सुपरकैश की अधिकतम राशि 1000 रुपए तक की होगी। इसके अलावा तीन महीने के लिए नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी दिया जा रहा है।
वहीं अगर आप जियो यूज़र्स हैं तो आपको इन सभी फायदों के अलावा भी कुछ फायदे मिल सकते हैं। इस सेल के दौरान जियो यूज़र्स को 2400 रुपए तक का कैशबैक मिल रहा है, जो रिचार्ज कूपन के रूप में मिलेगा। वहीं 6 TB इंटरनेट डेटा भी दिया जा रहा है। इसके अलावा इस सेल को दौरान आप 799 रुपए का mi protection plan भी खरीद सकते हैं। अगर आपके स्मार्टफोन में एक्सिडेंटल डैमेज हो जाता है तो इस प्लान के जरिए आप क्लेम कर पाएंगे और आपके फोन को ठीक किया जाएगा।
mi protection plan के तहत अगर आप अपने डैमेज स्मार्टफोन के लिए क्लेम करेंगे तो आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी आपके स्मार्टफोन को आपके घर से पिक करेगी और फिर आपके घर पर ही आकर ड्रॉप भी करेगी। लिहाजा इन सभी सुविधाओं और ऑफर्स को देखकर लगता है कि Mi Super Sale में यूज़र्स को काफी फायदा हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications